Fathers Day पर छलका अभिनव का दर्द, बोले- बहुत कोशिश की लेकिन श्‍वेता ने बच्‍चे से मिलने नहीं दिया, देखें VIDEO

मुंबई, 21 जून। एक्‍ट्रेस श्‍वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहनी के बीच रिश्‍तों को लेकर लड़ाई अब भी जारी है। अभिनव ने फादर्स डे यानी कि 20 जून को एक वीडियो शेयर कर फिर से ये साबित करने की कोशिश की है कि श्‍वेता उन्‍हें उनके बेटे से मिलने नहीं देतीं। वीडियो में श्‍वेता को कोसते हुए अभिनव ने आरोप लगाया है कि फादर्स डे के दिन भी उन्‍हें बेटे रेयांश से नहीं मिलने दिया। इतना ही नहीं अभिनव कोहली ने ये भी आरोप लगाया कि डेढ़ महीने से 'खतरों के ख‍िलाड़ी 11' की शूटिंग के लिए श्‍वेता केपटाउन में हैं। अभिनव ने कहा कि रेयांश बिना मां-बाप के अकेला है। अभ‍िनव ने कहा कि बेटे से मिलने की यह लड़ाई वह भले हार गए हैं, लेकिन उनकी यह जंग जारी रहेगी। विस्‍तार से जानिए

VIDEO शेयर कर अभिनव ने कही मर्दों के हक की बात

VIDEO शेयर कर अभिनव ने कही मर्दों के हक की बात

अभिनव कोहली ने वीडियो शेयर करते हुए कहा- फादर्स डे। बहुत अच्छी बात है कि औरतों की सुरक्षा के लिए स्पेशल कानून हैं लेकिन अब मर्दों के बचाव के लिए कानून चाहिए। जो उन्हें बच्चों को बाप से दूर रखने से और गलत केस से बचाएं। अभिनव ने वीडियो में कहा कि आज फादर्स डे है, आज भी मैं अपने बच्चे से नहीं मिल पाउंगा। पिछले साल भी नहीं मिल पाया था। बहुत कोशिश की लेकिन मैं हार गया। मैं ये लड़ाई हार गया। जब मेरे बच्चे की मां उसे छोड़कर चली गई थी। मेरा बच्चा बिना मां-बाप के था। तब डेढ़ महीने तक मैंने उससे मिलने की बहुत कोशिश की, बहुत हाथ-पैर मारे लेकिन मैं हार गया। मैं उससे नहीं मिल पाया।

कई लड़ाइयां हारुंगा मैं लेकिन हर हार से सीखूंगा

कई लड़ाइयां हारुंगा मैं लेकिन हर हार से सीखूंगा

2 मिनट 45 सेकेंड के इस वीडियो में अभिनव ने कहा कि मेरे जैसे कई आदमी हैं जो कई लड़ाइयां हारे हैं और हारकर बैठे हैं। उन्‍होंने कहा कि लेकिन मेरी जंग अभी बाकी है। मैं कई लड़ाइयां हारुंगा, हर हार से सीखूंगा। हर हार से ताकत लूंगा। , हर हार से अगली बार नहीं हारने का तरीका सीखूंगा और लड़ता रहूंगा। क्योंकि लड़ना जरुरी है। आज ये मेरे साथ हो रहा है कल को मेरे लड़के के साथ होगा। मेरे साथ तो जो होना है हो रहा वो हो गया लेकिन ये मेरे लड़के के साथ ना हो इसलिए जंग जारी रहेगी। मैं जितनी बार हारुंगा उतनी बार फिर से उठूंगा। क्योंकि ये मेरा हक है कि मैं अपने बच्चे से मिलूं, ये मेरे बच्चे का हक है कि वह अपने पिता से मिले। ये मर्दों का हक है कि उनके खिलाफ कोई गलत कानून ना हो।

इससे पहले भी श्‍वेता के खिलाफ वीडियो जारी कर अभिनव ने मचा दी थी सनसनी

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले भी अभिनव ने श्‍वेता के खिलाफ इस तरह का वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के साथ श्‍वेता और अभिनव की कानूनी लड़ाई सार्वजनिक हो गई थी। सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर दोनों अक्‍सर एक-दूसरे के ख‍िलाफ पोस्‍ट करते रहते हैं। बीते दिनों श्‍वेता ने एक सीसीटीवी फुटेज शेयर करते हुए दावा किया था कि अभ‍िनव अपने बेटे के साथ बुरा बर्ताव करते हैं और इस कारण रेयांश अपने पिता के पास नहीं जाना चाहता है। जवाब में अभ‍िनव ने भी एक सीसीटीवी फुटेज शेयर कर श्‍वेता के दावों पर पलटवार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+