Abhijeet Dipke Pitai Video: 'Cockroach Party' के फाउंडर को जोरदार पड़े 5 तमाचे, कौन है आरोपी Rakesh?

Abhijeet Dipke Pitai Video: देश में शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ युवाओं का गुस्सा एक अनोखे रूप में सामने आया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके की मुहिम ने सोशल मीडिया से सड़कों तक पहुंचकर हंगामा मचा दिया। लेकिन जयपुर में रोड शो के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दीपके के गाल पर एक के बाद एक 5 तमाचे भीड़ से कुछ लोगों ने मारे।

हालांकि, दीपके के समर्थकों ने भी तीन संदिग्ध को पकड़कर धुनाई कर दी। लेकिन, मौका देखकर तीनों भाग निकले। पुलिस की तरफ से अभी तक कोई बयान समाने नहीं आया है। अभिजीत दीपके ने किसे दोषी ठहराया?

abhijeet-dipke-pitai-video

हमले के बाद अभिजीत दीपके ने कहा कि शारीरिक हमले डर और कायरता की निशानी हैं। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ उठाते रहेंगे। मैं गांधी और अंबेडकर का अनुयायी हूं और शांति व प्रेम के साथ यह लड़ाई लड़ता रहूंगा। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।

कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत: मजाक से आंदोलन तक

30 वर्षीय अभिजीत दीपके बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस के छात्र हैं। वे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ काम कर चुके हैं और राजनीतिक कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजिस्ट हैं। मई 2026 में सुप्रीम कोर्ट के एक जज की टिप्पणी ने सब बदल दिया। जज ने बेरोजगार युवाओं को 'परजीवी' और 'कॉकरोच' कहा था, जो मीडिया और RTI एक्टिविज्म के जरिए सिस्टम पर हमला करते हैं।

दीपके ने मजाक में ट्वीट किया कि क्या होगा अगर सारे कॉकरोच इकट्ठा हो जाएं? इस पोस्ट ने आग की तरह फैलाया। कुछ दिनों में लाखों युवा जुड़ गए। उन्होंने Cockroach Janta Party (CJP) की शुरुआत की। यह एक व्यंग्यात्मक मूवमेंट था, जो GeZ को जोड़ता चला गया। वेबसाइट, पेटिशन और ऑनलाइन कैंपेन के जरिए उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। NEET-UG 2026 पेपर लीक, CBSE रिजल्ट विवाद और बेरोजगारी जैसे मुद्दों ने इसे तेजी दी।

कुछ दिनों में CJP ने लाखों मेंबर्स और सैकड़ों हजार सिग्नेचर्स जुटाए। युवा 'कॉकरोच' बनकर प्रोटेस्ट करने लगे, यह अपमान को हथियार बनाने का प्रतीक था। दीपके ने इसे 'सैटायर' बताया, लेकिन यह Gen-Z के गुस्से का वाहक बन गया।

जंतर मंतर से राष्ट्रीय आंदोलन तक, थप्पड़ कांड़ की गूंज

दीपके अमेरिका से भारत लौटे। दिल्ली के जंतर मंतर पर बड़ा प्रदर्शन हुआ। सैकड़ों युवा इकट्ठा हुए। इसके बाद, लखनऊ के ईको गार्डन में दीपके ने आवाज बुलंद की। फिर बेंगलुरू में अभिनेता प्रकाश राज, कार्यकर्ता सोनम वांगचुक जैसे नाम जुड़े। आज यानी 15 जून को जयपुर रोड शो के दौरान थप्पड़ कांड़ हो गया।

आंदोलन ने सोशल मीडिया पर तूफान मचाया, लेकिन बैकलैश भी हुआ। दीपके को डेथ थ्रेट्स मिलीं, अकाउंट्स हैक/सस्पेंड हुए। कुछ आलोचक इसे 'राजनीतिक साजिश' या 'विपक्षी एजेंडा' बताते हैं। दीपके खुद दलित पृष्ठभूमि से आने का जिक्र करते हैं और जातिवादी हमलों का शिकार हुए।

Who Is Accused Rakesh Gurjar: कौन है थप्पड़ मारने वाला राकेश गुर्जर?

राकेश गुर्जर वह युवक है, जिस पर CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। घटना जयपुर के शहीद स्मारक पर उस समय हुई, जब अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। भीड़ के बीच हुई धक्का-मुक्की के दौरान दो युवकों ने कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मार दिया। आरोपी राकेश गुर्जर ने खुद को जयपुर निवासी और राष्ट्रवादी बताते हुए कहा कि वह अभिजीत दीपके के विचारों का विरोध करता है। वो जिहादी मानसिकता का है। देश को बरगला रहा है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Who Is Abhijeet Dipke: अभिजीत दीपके का बैकग्राउंड

  • शिक्षा और करियर: बोस्टन यूनिवर्सिटी, AAP के साथ पूर्व अनुभव।
  • मकसद: युवाओं की आवाज बनाना, व्यंग्य के जरिए सिस्टम की आलोचना।
  • चुनौतियां: डेथ थ्रेट्स, अकाउंट सस्पेंड, पुलिस केस की आशंका।

युवा असंतोष की बड़ी तस्वीर क्या है?

NEET पेपर लीक (मई 2026) ने 22 लाख छात्रों को प्रभावित किया। परीक्षा रद्द हुई, CBI जांच चली। CBSE रिजल्ट विवाद, SSC GD लीक, बेरोजगारी, ये मुद्दे युवाओं को सड़कों पर ला रहे हैं। आत्महत्याओं की खबरें भी आईं। CJP ने इन गुस्से को चैनल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+