Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोरोना वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए हो सकता है Aarogya Setu का इस्तेमाल, सरकार तैयार कर रही प्लान

Aarogya Setu For Corona Vaccination: कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में भारत निर्णायक मोड़ में पहुंच गया है, जहां 16 जनवरी से देशभर में टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। अभी स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जा रही है। इसके बाद बुजुर्गों और डायबिटीज जैसी बीमारियों से ग्रसित लोगों को ये टीका दिया जाएगा, जिसके लिए CoWIN नाम के ऐप पर पंजीकरण करवाना जरूरी होगा। अब खबर आ रही है कि पंजीकरण की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सरकार आरोग्य सेतु ऐप का भी इस्तेमाल कर सकती है।

Recommended Video

    Corona Vaccine: Aarogya Setu App पर भी करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन वैक्सीन की डोज़ के लिए |वनइंडिया हिंदी
    corona

    अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बुजुर्गों और कोमॉर्बिडिटी वाले लोगों को दूसरे ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार का मानना है कि जब पहले से ही आरोग्य सेतु ऐप में इस तरह के फीचर्स मौजूद हैं, तो दूसरे ऐप का सहारा लेने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा 17 करोड़ भारतीय नागरिकों ने इस ऐप को डाउनलोड भी किया है। जिस वजह से दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में इसका इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है।

    टीकाकरण अभियान से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक अगर किसी शख्स को वैक्सीन की डोज लेनी है, तो उसे सबसे पहले आधारकार्ड के जरिए अपना पंजीकरण करवाना पड़ेगा। इसके बाद उसे एक यूनिक आईडी (UID) दी जाएगी। अगर किसी के पास आधार नहीं है तो मोबाइल नंबर के जरिए उसका वेरिफिकेशन करवाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर CoWIN ऐप डिजिटल रूप से विभिन्न चरणों को एकीकृत करने के लिए है।

    क्या था आरोग्य सेतु ऐप का काम?
    दरअसल जब पूरे देश में कोरोना वायरस फैलना शुरू हुआ तो केंद्र सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप को लॉन्च किया। इसका मकसद कोरोना मरीजों की मॉनिटरिंग करना था। इसके बाद सभी जगहों पर इसे अनिवार्य कर दिया गया। वहीं लॉकडाउन के दौरान ई-पास और डेली केस अपडेट के लिए भी इसका इस्तेमाल किया गया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+