प्राइवेट जॉब वालों के फोन में जरूर होना चाहिए आरोग्य सेतु ऐप, नहीं तो सीनियर्स होंगे दंडित: सरकार
नई दिल्ली। देशव्यापी लॉकडाउन को दो सप्ताह के लिए बढ़कर 17 मई, 2020 तक के लिए लागू कर दिया गया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने दिशानिर्देश जारी करते हुए कई क्षेत्रों में लॉकडाउन के दौरान ढील दी है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने शुक्रवार अपने गाइडलाइन में निजी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डॉउनलोड करने की सलाह दी है। केंद्र ने ऑफिस में शीर्ष पद पर बैठे प्रमुखों को यह सुरनिश्चित करने को कहा है कि उनके सभी कर्मचारियों के फोन में आरोग्य सेतु ऐप अवश्य होना चाहिए।

गौरतलब है कि 25 मार्च से लागू किए लॉकडाउन को तीसरी बार बढ़ाया गया है, देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने यह फैसला किया है। लॉकडाउन के बीच ही केंद्र की तरफ से देशवासियों के लिए कोरोना ट्रैकिंग मोबाइल ऐप 'आरोग्य सेतु' को लॉन्च किया था। इस ऐप के माध्यम से आप कोरोना वायरस के बचाव, कुल मामले और अन्य स्वास्थ्य संबंधी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। सरकार ने अब इसे निजी कंपनी के कर्मचारियों के लिए अनिवार्य कर दिया है।
इससे पहले सप्ताह में केंद्र सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों के साथ-साथ सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों के साथ काम करने वालों को ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया था। सरकार ने राज्य और जिला प्रशासन को आदेश दिया है कि रेड (हॉटस्पॉट) और ऑरेंज क्षेत्रों से लगने वाले सभी इलाकों के निवासियों को भी ऐप डाउनलोड करने के लिए कहें। केंद्र की एडवाइजरी में कहा गया है कि आरोग्य सेतु ऐप का उपयोग सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य किया जाए।
Recommended Video
गृह मंत्रालय ने कहा है कि यह संबंधित संगठनों के प्रमुख की जिम्मेदारी होगी कि वे सुनिश्चित करें कि 100 फीसदी कर्मचारियों के फोन में ये ऐप डॉउनलोड हो। कंपनी के निदेशक, प्रबंधक, सचिव या किसी अन्य अधिकारी की ओर से कोई लापरवाही साबित होने पर उसे दंडित किया जाएगा। बता दें कि इस ऐप को अब तक 80 मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया है और सरकार का लक्ष्य देश के सभी स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं लगभग 350 मिलियन लोगों के फोन में ये ऐप हो।
यह भी पढ़ें: fact check: कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार फ्री में दे रही है मास्क? जानें सच्चाई












Click it and Unblock the Notifications