खूब जमा रंग जब 'आप' कार्यकर्ताओं ने 'आदर्श' की शराब में मिलाया 'नैतिकता' का सोडा

इतना ही नहीं पूरी दुनिया को तो इन्होंने बहुत पहले ही बेईमान ठहरा दिया था। मालूम हो कि गुरुवार को 9 राज्यों के 91 सीटों पर मतदान था जिसमें चंडीगढ़ भी शामिल था। मतदान खत्म होते ही आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता चंडीगढ़ के एक महंगे रेस्त्रां में पहुंच गये और देर रात तक शराब और कबाब का मजा लिया। आपको बताते चलें कि चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी की तरफ से गुलपनाग चुनावी मैदान है। प्रचार के दौरान ही आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं ने विपक्षी दलों पर चंडीगढ़ में वोटरों को शराब बांटने का आरोप भी लगाया था।
इस पूरे मामले के सामने आने के बाद सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल किस दम पर देश को बेईमान कहते हैं। क्या आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा चंड़ीगढ़ के रेस्तरां में जिस तरह से जाम टकराए गये उससे उनका असली चेहरा देश के सामने नहीं आ गया? जाहिर है इतने मंहगे रेस्तरां में जमकर शराब को गले के नीचे से उतारने वालों ने मोटा बिल दिया होगा। क्या उनसे सवाल नहीं पूछा जाना कि आम आदमी पार्टी की बात करने से लेकर उनसे वोट मांगने वालों को ये सब शोभा देता है? खास बात ये है कि ये सब कुछ वो अपनी पार्टी की टोपियां पहनकर कर रहे थे बेशर्मी के साथ।












Click it and Unblock the Notifications