15 फरवरी से यूपी में बेईमानों को भगाने के लिये झाड़ू चलाएगी 'आप'

'आप' के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि 'आप' कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में झाड़ू चलाकर बेईमानों को भगाने का कार्य करेंगे जिससे प्रदेश में एक अच्छी राजनीति की शुरूआत हो सके। संजय ने बताया कि इस अभियान का नेतृत्व विवेक यादव करेंगे।
इसी तरह उप्र में मीडिया कोआर्डिनेटर का कार्य राजन प्रकाश देखेंगे जबकि अरुणा सिंह, विवेक भारद्वाज और विवेक यादव उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता पद का कार्य देखेंगे। विवेक यादव को जनसभाओं के कुशल आयोजन के लिए भी उप्र का प्रभारी बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications