हाथरस पीड़ित परिवार को AAP सांसद संजय सिंह ने ऑफर किया अपना घर, कहा- 'योगी राज में खौफ में मत रहिए'

हाथरस पीड़ित परिवार को AAP सांसद संजय सिंह ने ऑफर किया अपना घर, कहा- 'योगी राज के खौफ में मत रहिए'

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह (AAP Sanjay Singh) हाथरस पीड़िता के परिवार को अपने दिल्ली वाले घर में रहने का ऑफर दिया है। (Hathras Case Sanjay Singh) आप सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने कहा है कि वह अपने दिल्ली वाले घर में पीड़ित परिवार को रखने के लिए तैयार हैं। परिवार को यूपी की योगी सरकार की खौफ में रहने की जरूरत नहीं है। हाथरस पीड़ित परिवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वो सरकार से मांग करती है कि उन्हें दिल्ली शिफ्ट कर दिया जाए। जिसके बाद आप नेता संजय सिंह का ट्वीट आया है।

Sanjay Singh

संजय सिंह के ट्वीट पर केजरीवाल की प्रतिक्रिया

संजय सिंह ने शनिवार (17 अक्टूबर) को ट्वीट किया, 'मैं हाथरस की गुड़िया (पीड़िता का बदला हुआ नाम) के परिवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर साथ रखने को तैयार हूं। उन्हें आदित्यनाथ राज के खौफ में रहने की जरूरत नहीं है। मैंने गुड़िया के चाचा से फोन पर बात करके अनुरोध किया है।'

संजय सिंह का ये ट्वीट वायरल हो गया है। उनके ट्वीट पर आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है, ''पूरे देश को आप पर गर्व है संजय जी।''

14 सितंबर 2020 को हाथरस में कथित तौर पर पीड़िता के साथ गैंगरेप और हत्या हुई है। पीड़िता की मौत 29 सितंबर को हुई। उसके कुछ दिन बाद आप नेता संजय सिंह हाथरस पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे थे। जिसके दौरान उनपर स्याही फेंकी गई थी।

हाथरस पीड़ित परिवार ने दिल्ली शिफ्ट होने की कही थी बात

हाथरस गैंगरेप और हत्या केस की जांच सीबीआई (CBI) कर रही है। सीबीआई जांच के बीच पीड़िता के परिवार ने दिल्ली शिफ्ट होने की बात कही थी। पीड़ित परिवार ने 12 अक्टूबर को हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के सामने पूरे केस को लखनऊ से दिल्ली शिफ्ट होने की बात कही थी। उन्होंने कोर्ट को बताया था कि वो वहां किराए के मकान में रहना चाहते हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि दिल्ली में केस ट्रांसफर होने से वहां रहकर बेहतर पैरवी हो सकती है।

बलिया कांड को लेकर भी योगी पर संजय सिंह का निशाना

आप सांसद संजय सिंह ने एक अन्य ट्वीट में बलिया में हुए हत्याकांड को लेकर भी योगी सरकार पर निशाना साधा है। संजय सिंह ने लिखा है, बलिया में बीजेपी नेता धीरेन्द्र सिंह ने जय प्रकाश पाल की सरेआम हत्या कर दी। युवा चेतना के संयोजक रोहित सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ली तो उन्हें जान से मारने की धमकी मिली। आदित्यनाथ जी आपके राज में हत्या करना गुनाह नहीं न्याय मांगना गुनाह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+