'वोट मोदी और योगी के लिए मांगेंगे और नोट केजरीवाल से चाहिए', रेसलर दिव्या पर AAP का पलटवार
पुराना वीडियो जारी कर रेसलर दिव्या पर AAP ने किया पलटवार
नई दिल्ली, 12 अगस्त: राष्ट्रमंडल कांस्य विजेता दिव्या काकरान और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच आप नेता ने रेसलर का एक पुराना वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में दिव्या काकरान सीएम योगी और पीएम मोदी की तारीफ करते हुए भाजपा के लिए वोट मांगती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए आप ने रेसलर दिव्या को आड़े हाथों लेते हुए सवाल उठाया है।

आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने शेयर किया ये वीडियो
आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को एथलीट का एक पुराना वीडियो शेयर किया। आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यही असली कारण है कि भाजपा इतनी दुखी है ।इस वीडियो में दिव्या कह रही हैं कि भाजपा को वोट दें क्योंकि हम सभी जानते हैं कि पीएम मोदी और योगी ने हमारे लिए क्या किया। खेल हो, शिक्षा हो या स्वास्थ्य, कई सुधार हुए हैं।

'वोट मोदी और योगी के लिए मांगेंगे और नोट केजरीवाल से चाहिए
' इसके बाद आप पार्षद शालिनी सिंह ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि बीजेपी के लिए वोट और केजरीवाल से पैसे मांगना सही नहीं है। उन्होंने आगे लिखा मेरी राय में, एथलीटों को राजनीति से दूर रहना चाहिए।

दिव्या ने कहा दिल्ली सरकार से उन्हें कोई सहायता नहीं मिली
गौरतलब है कि राष्ट्रमंडल खेल में दिव्या काकरान ने उपलब्धि हासिल करने के बाद एक ट्वीट किया था और दावा किया था किउन्हें दिल्ली सरकार से कोई सहायता नहीं मिली। वहीं एथलीट ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है और कुश्ती को अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया।

वह पैसे की भीख नहीं मांग रही थी
दिव्या ने कहा कि वह ट्रेन के टॉयलेट के बगल में बैठकर यात्रा करती थीं क्योंकि उनके पास यात्रा करने के लिए पैसे नहीं थे, लेकिन उन्हें सरकार से कोई सहायता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि 2018 में उसने उत्तर प्रदेश के लिए खेलना शुरू किया और उसे पुरस्कृत किया गया। रेसलर ने कहा था वह पैसे की भीख नहीं मांग रही थी लेकिन दिल्ली सरकार ने कोई अन्य सहायता भी नहीं दी।
वोट खुले आम योगी और मोदी जी के लिये माँगेगी और नोट केजरीवाल जी से चाहिये। ये ठीक बात नही है। मेरा मानना है की खिलाड़ियों को राजनीति से दूर ही रहना चाहिये। pic.twitter.com/TfJ3O3fgzx
— Capt Shalini Singh (@shals77) August 11, 2022
दिल्ली सरकार ने किया ये दावा
दिल्ली सरकार ने किया ये दावा दिल्ली सरकार ने दावा किया कि उसने कभी किसी सहायता के लिए आवेदन नहीं किया और वह 2017 से उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही है, दिल्ली का नहीं। 2017 तक दिव्या को सरकार की ओर से तब तक पैसा दिया जाता था जब तक वह दिल्ली का प्रतिनिधित्व करती थी। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने दस्तावेज दिखाने का दावा भी किया।

आप ने भाजपा से पूछा है ये सवाल
भाजपा के इस दावे पर कि एथलीट भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनकी जीत भारत की जीत है और किसी विशेष राज्य की नहीं, आप ने सवाल किया है कि क्या भाजपा शासित 17 राज्य सभी 61 पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार देंगे।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications