हाई कोर्ट पहुंचे राघव चड्ढा, दक्षिण दिल्ली सीट के चुनाव परिणाम को दी चुनौती

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्र मे हुए लोकसभा चुनाव के परिणाम को चुनौती दी है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में राघव इस सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार थे। लेकिन चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा क्योंकि बीजेपी के रमेश बिधूड़ी ने जीत हासिल की है। याचिका में राघव ने हाई कोर्ट से मांग की है कि रमेश बिधूड़ी को हटाकर उन्हें सांसद बनाए जाए।

AAP Raghav Chadha petition in Delhi HC challenging results of South Delhi seat

याचिका में उन्होंने आरोप लगायै है कि परिणाम उनके विरुद्ध है, वो चुनाव जीत रहे थे और उनको पूरा भरोसा था। अब ये देखना है कि उनकी इस याचिका पर हाई कोर्ट सुनवाई करता है या नहीं। लोकसभा चुनाव में दक्षिणी दिल्ली सीट से बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने 367043 वोटों से जीत हासिल की थी। रमेश बिधूड़ी को कुल 687014 वोट मिले थे। जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राघ 319971 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर थे। याचिका में राघव ने बीजेपी उम्मीदवार रहे रमेश पर आपराधिक मामले का जिक्र किया है।

राघव ने रमेश बिधूड़ी पर जानकारी छुपाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अपमानजनक भाषण को लेकर बिहार में बिधूड़ी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। AAP नेता की याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि श्री बिधूड़ी ने अपने चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी दी है। बता दें कि दिल्ली में लोकसभा की कुल सात सीटें हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में ये सात की सातों सीटें बीजेपी के खाते में चली गई है। दिल्ली की सरकार पर काबिज आम पार्टी का खाता तक नहीं खुला। यही हाल कांग्रेस पार्टा की भी हुई। उसके बाद भी खाते में दिल्ली की एक भी सीटें नहीं आईं।

यह भी पढ़ें- Union Budget 2019: इस सीक्रेट टीम ने बनाया है मोदी 2.0 का पहला बजट, जानें इस टीम के बारे में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+