मुजफ्फरनगर में बोले AAP नेता संजय सिंह, दिल्ली में महापंचायत करें किसान, कोई कमी नहीं होगी
AAP MP Sanjay Singh at Kisan Mahapanchayat: नई दिल्ली। गुरुवार को दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत की भावुक अपील के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान एकजुट हो उठे हैं। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत के समर्थन में महापंचायत की गई। किसानों को समर्थन देने आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मुजफ्फरनगर पहुंचे। संजय सिंह ने महापंचायत में किसानों से अगली महापंचायत दिल्ली में करने के लिए आह्वान किया।

Recommended Video
आप सांसद संजय सिंह मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत में हजारों किसानों को दिल्ली चलने का आह्वान किया। संजय सिंह ने कहा कि मैं राकेश टिकैत के आंसुओं को देखकर विचलित हो गए थे। अगर राकेश टिकैत को गिरफ्तार किया जाता है तो हम भी गिरफ्तारी देंगे। किसानों ने नहीं बल्कि नेताओं ने हिंसा की थी।"
इसके बाद संजय सिंह ने किसानों की महापंचायत को दिल्ली ले चलने का आह्वान करते हुए कहा कि वहां दिल्ली में पानी, खाना और अन्य चीजों की कोई कमी नहीं होगी। हम किसानों के साथ खड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications