मोदी के गढ़ में सेंध लगाने के लिए हार्दिक पटेल का हाथ थाम सकती है AAP
वडोदरा। गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी तैयारी में लग गयी है। पार्टी अब पटेल समुदाय के नेता हार्दिक पटेल के साथ हाथ मिला सकती है। दिल्ली के मटियाला क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक गुलाब सिंह यादव ने कहा कि पार्टी भ्रष्ट्राचार के खिलाफ किसी से भी समर्थन लेने को तैयार है।

आपको बताते चलें कि गुजरात में साल 2017 में विधानसभा चुनाव होना है। इस चुनाव के लिए AAP ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। गुलाब सिंह यादव ने कहा कि हम हर उस व्यक्ति से समर्थन लेने के लिए तैयार हैं जो भ्रष्टाचार के खिलाफ है, हालांकि हमने हार्दिक पटेल से समर्थन लेने के लिए अभी तक किसी भी तरह की रणनीति नहीं बनाई है।
आरक्षण के बारे में आप नेता ने कहा कि आरक्षण देश में बड़ा मुद्दा है, हालांकि उन्होंने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। नेता ने कहा, 'पार्टी को आरक्षण पर फैसला लेना बाकी है। हमारी एक विशेषज्ञ टीम आरक्षण पर विचार कर रही है, इसके बाद ही पार्टी आरक्षण पर अपना रुख स्पष्ट करेगी। हम लोग सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से संपर्क कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications