क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

आप नेता संजय सिंह बोले, नमामि गंगे परियोजना में भ्रष्टाचार छिपाने के लिए यमुना का सहारा ले रही भाजपा

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने मथुरा में देवराहा बाबा घाट के लोकार्पण के मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के यमुना को स्वच्छ बनाने के संबंध में दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी नमामि....

Google Oneindia News

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने मथुरा में देवराहा बाबा घाट के लोकार्पण के मौके पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के यमुना को स्वच्छ बनाने के संबंध में दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी नमामि गंगे परियोजना में हुए भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए यमुना की आड़ ले रही है।

Sanjay Singh

क्या कहा था सीएम योगी ने
आपको बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि संतों के अनुरूप ही हमें यमुना को निर्मल बनाना है। यह काम हम 2022 तक करने का प्रयास करेंगे। यमुना के साथ हमारी स्मृतियां जुड़ी हुई हैं। हम यमुना जल को स्नान ही नहीं आचमन योग्य भी बना देंगे। दिल्ली सरकार को भी यमुना को निर्मल बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

इस पर आप नेता संजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली में यमुना की अविरलता लौटाने की दिशा में गंभीरता से काम हो रहा है। इस पर केजरीवाल सरकार समेत दूसरे राज्य भी काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली जल बोर्ड ने एक याचिका दायर कर सुप्रीम कोर्ट से हरियाणा में प्रदूषित हो रही यमुना को बचाने की मांग भी की है।

उन्होंने नमामि गंगे परियोजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में नमामि गंगे परियोजना भ्रष्टाचारियों की कमाई का जरिया बन गई है। संजय सिंह ने एनजीटी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि नमामि गंगे परियोजना पर जारी कुल बजट का महज 20 प्रतिशत ही सरकार खर्च कर पाई है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें केजरीवाल सरकार को सुझाव देने के बजाय यूपी में नमामि गंगे परियोजना पर ध्यान लगाना चाहिए और दिल्ली सरकार के यमुना को स्वच्छ बनाने के प्रयासों से सीख लेनी चाहिए।

Comments
English summary
AAP leader Sanjay Singh said, BJP is resorting to Yamuna to hide corruption in Namami Gange project
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X