तिहाड़ जेल से बाहर आए मनीष सिसोदिया, बोले- तानाशाही से जेल में डाला, संविधान ने बचाया

AAP leader Manish Sisodia: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और AAP नेता मनीष सिसोदिया शुक्रवार 09 अगस्त को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। इस दौरान बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता जेल के बाहर मौजूद थे। जैसे ही सिसोदिया तिहाड़ जेल के गेट से बाहर निकले तो पार्टी के कार्यकर्ताओं उनके स्वागत में जश्न मनाया।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी से उनका स्वागत भी किया। इस दौरान संजय सिंह और आतिशी भी उनके साथ नजर आए। आपको बता दें कि मनीष सिसोदिया दिल्ली आबकारी नीति मामले में पिछले 17 महीने से जेल बंद थे, जिन्हें आज सुबह सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी।

AAP leader Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया ने कहा, 'सुबह जब से यह आदेश आया है, मेरा रोम-रोम बाबा साहब का ऋणी महसूस कर रहा है। समझ नहीं आ रहा कि हम बाबा साहब का ऋण कैसे चुकाएंगे।' इस दौरान सिसोदिया ने तिहाड़ जेल के बाहर उनका स्वागत करने के लिए एकत्र हुए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया।

उन्होंने कहा कि, 'मैं आपके प्यार, ईश्वर के आशीर्वाद और सत्य की शक्ति के कारण जेल से बाहर आया हूं, और सबसे बड़ी बात, बाबासाहेब का सपना है कि अगर कोई तानाशाह सरकार सत्ता में आती है और तानाशाही कानून बनाकर विपक्षी नेताओं को सलाखों के पीछे डालती है, तो इस देश का संविधान उनकी रक्षा करेगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि संविधान की इसी ताकत से अरविंद केजरीवाल भी जेल से बाहर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+