आप नेता की हत्या के बाद सिर धड़ से अलग, गुप्तांग काटा
नई दिल्ली। आम आमदी पार्टी के कार्यकर्ता की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। दिल्ली के बेगमपुर में आप कार्यकर्ता की निर्ममता से हत्या करने के बाद उसका शव खेत में फेंक दिया गया है।

जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता धीरेंद्र की पूर्वांचल शाखा का जिला अध्यक्ष था। आप नेता दिलीप कुमार पांडे ने ट्वीट करके इस मामले की जानकारी दी।
बताया जा रहा है कि धीरेंद्र की किसी प्रेम प्रसंग के चलते निर्ममता से हत्या के बाद उनके प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया गया है। धीरेंद्र की लाश बेगमपुर के जंगल में पाया गया जहां उसका सिर भी कटा हुआ था।
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके धीरेंद्र के घर उसके परिवार वालों को सांत्वना देने के लिए जाने की बात कही है।
धीरेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने अवैध संबंध होने की बात कही है और जांच भी इसी दिशा में चल रही है। धीरेंद्र के पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं, उनकी लाश को जानवरो ने भी खाया है।












Click it and Unblock the Notifications