आप नेता आशुतोष ने बिप्लब देव के बयान पर कहा- मोदी जी पकौड़े बिकवा रहे थे और उनका क़ाबिल चेला विप्लव पान बिकवा रहा है

आशुतोष ने बिप्लब के बयान पर किया ट्वीट, लोगों ने साधा निशाना

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने ट्विटर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देव के बयान पर ट्वीट किया। हालांकि अपने ट्वीट के चलते वो लोगों का निशाना बन गए। बता दें कि एक कार्यक्रम में सीएम देब ने कहा कि, 'युवा कई सालों से सरकारी नौकरी के पीछे पड़े रहते हैं। वह अपनी जिंदगी का अहम समय यहां-वहां दौड़कर सरकारी नौकरी की तलाश में बर्बाद करते हैं, लेकिन अगर यही युवा सरकारी नौकरी तलाश करने की बजाय पान की दुकान लगा लें या गाय ही पाल लें, तो उसके बैंक खाते में अबतक 5 से 10 लाख रुपये जमा हो जाते।'

आशुतोष ने बिप्लब के बयान पर किया ट्वीट, लोगों ने साधा निशाना

बिप्लब देव के इसी बयान पर आशुतोष ने ट्वीटर पर लिखा कि - 'मोदी जी पकौड़े बिकवा रहे थे और उनका क़ाबिल चेला विप्लव पान बिकवा रहा है ?? बड़ों के नक़्शे क़दम पर चलने की सलाह ही तो बड़े बुज़ुर्ग देते हैं !!'

उनके ट्वीट के रिप्लाई में राजीव ने लिखा- 'राशन कार्ड तो नहीं बनवा रहे। आप लोग लगे रहो इसी काम में। बस यही आता है।'

यूजर 2.0 नाम के एकाउंट से लिखा गया है कि- 'पकोड़े बेचो या पान बेचो, खुद्दार हैं वो लोग, आपकी की तरह देश या ईमान नहीं बेचते।'

जसपाल सिंह बेदी ने लिखा है - 'आशुतोष जी चाय वाला और पानवाला कम से कम एक और अधिक लोगों को रोजगार देता है परंतु आप सिर्फ अपने लिए ही कमाते हैं आप बताइए आपकी नौकरी अच्छी या नौकरी देने वाला।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+