अरविंद केजरीवाल ने कहा है 'मैं गांधी मुक्त अमेठी देखना चाहता हूं'

अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को कुमार विश्वास के लिए रैली करने अमेठी पहुंचे। यहां पहुंचते ही केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। रैली के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस पूरी तरह से भ्रष्टाचार में नलप्त है। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी और भाजपा की स्मृति ईरानी को अमेठी की जनता खदेड़ेगी। केजरीवाल ने कहा कि पिछले दस सालों में कांग्रेस ने अमेठी जिले के अंदर रोड भी नहीं बनाई है। यहां की गरीब जनता आज भी भूखे पेट सो रही है और गुंडा-गर्दी दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है।
लाेक सभा चुनाव 2014 के दौरान अमेठी केंद्र बन गया है क्योंकि इस क्षेत्र से कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा से स्मृति ईरानी और आप पार्टी से कुमार विश्वास चुनाव लड़ रहे हैं। एक तरफ जहां राहुल की प्रतिष्ठा को बचाने के लिए प्रियंका गांधी ऐड़ी चोटी का पसीना एक कर रही हैं वहीं दूसरी ओर स्मृति ईरानी भी जमकर रैलियां कर रही हैं। मामला संगीन देखने के बाद अब कुमार विश्वास के लिए स्वयं अरविंद केजरीवाल भी मैदान में तर आए है।












Click it and Unblock the Notifications