Netflix पर हैरी पॉटर को लेकर AAP विधायक आतिशी मार्लेना ने किया ट्वीट, यूजर्स ने कहा- जरा झूठ कम बोलो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की विधायक और नेता आतिशी मार्लेना ने नेटफ्लिक्स और 'हैरी पॉटर' को लेकर एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि उनकी भांजी नेटफ्लिक्स पर 'हैरी पॉटर' देख रही है। इस ट्वीट के कुछ ही देर बाद ट्विटर इंडिया पर हैरी पॉटर ट्रेंड करने लगा। अपने इस ट्वीट के बाद से आतिशी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं।

लोगों ने जमकर उनकी खिंचाई की। बता दें कि 19 फरवरी को आतिशी ने एक मजेदार ट्वीट किया। दरअसल आतिशी और उनकी भांजी के बीच हैरी पॉटर मूवी को लेकर तकरार हो गई। आतिशी हैरी पॉटर मूवी नहीं देखना चाहती थीं। इस पर उनकी भांजी ने कहा, विधायक को जनता की बात सुननी पड़ेगी।
यूजर्स ने आतिशी के ट्वीट का बनाया मजाक
इस ट्वीट के बाद आतिशी सोशल मीडिया यूजर्स की निगाह में आ गईं। लोगों ने कहा कि आतिशी झूठ बोल रही हैं। नेटफ्लिक्स पर 'हैरी पॉटर' उपलब्ध ही नहीं है। कुछ यूजर्स ने वीडियो शेयर किए, जिसमें यह दिखाया गया कि नेटफ्लिक्स पर हैरी पॉटर सर्च करने पर फ़िल्म नहीं दिख रही है। एक ट्विटर यूजर ने आतिशी के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा कि आम आदमी पार्टी लीडर अपने फ़ॉलोअर्स को पैदाइशी बेवकूफ समझते हैं। वहीं, एक ट्विटर यूजर ने आम आदमी पार्टी के आधिकारिक अकाउंट पर भाँग पिए होने का भी आरोप लगाया और कहा कि नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म मौजूद नहीं है।
कहां देख सकते हैं हैरी पॉटर
अगर आप भारत में हैं और 'हैरी पॉटर' देखने के इच्छुक हैं तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। भारत में हैरी पॉटर फ़िल्मों के ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के राइट्स अमेज़न प्राइम वीडियो के पास हैं। उस पर आप हैरी पॉटर फ्रैंचाइजी की सारी फ़िल्में देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications