Lok Sabha elections 2024: आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषित किए उम्मीदवार, देखें किसको कहां से टिकट
AAP candidates in Delhi LS Election 2024: मई प्रस्तावित लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवार घोषित करने में आम आदमी पार्टी सबसे आगे निकल गई है।
आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली व हरियाणा की पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।
आप के उम्मीदवार लोकसभा चुनाव 2024
Recommended Video
दिल्ली में
कुलदीप कुमार, पूर्वी दिल्ली सीट
सोमनाथ भारती, नई दिल्ली सीट
सही राम पहलवान, दक्षिणी दिल्ली सीट
महाबल मिश्रा, पश्चिमी दिल्ली सीट
हरियाणा में
सुशील गुप्ता, कुरूक्षेत्र सीट
दिल्ली और हरियाणा के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद, दिल्ली के मंत्री और AAP नेता गोपाल राय कहते हैं कि हमने आज 5 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। 4 दिल्ली से और 1 हरियाणा से।
दिल्ली पूर्व से आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार आरक्षित वर्ग से आते हैं। पार्टी ने सामान्य सीट से आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को मैदान में उतारने का बड़ा फैसला किया है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार आप नेता गोपाल राय ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी उम्मीदवारों के बारे में निर्णय लेने में सबसे बड़ा मानदंड यह है कि यह स्पष्ट है कि भाजपा सांसद न तो जनता के बीच दिखते हैं और न ही कोई काम करते हैं। इसलिए पार्टी ने ऐसे नेताओं को मैदान में उतारने का फैसला किया है जो जमीन से जुड़े हैं, चौबीसों घंटे लोगों के बीच रहते हैं और उनके लिए काम करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications