एक्टर आमिर खान ने आटे के पैकेट में छुपाकर गरीबों में बंटवाए 15000 रुपए! वायरल हो रहा ये पोस्ट

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की चपेट में पूरा विश्व है। भारत में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 1000 के करीब पहुंचने वाली है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए 3 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। दुकाने, ऑफिस, मॉल्स, बाजार सब बंद है। लोगों का कामकाज ठप पड़ रहा है। लॉकडाउन की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब और मजदूर वर्ग के लोग हुए हैं। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए बॉलीवुड बढ़चढ़ कर सामने आय हैा। पीएम केयर्स में दान देने की बात हो या गरीबों की मदद करने की, बॉलीवुड ने कोरोना संकट के बीच लोगों की खूब मदद की है। कुछ ने दिखा कर तो कुछ ने छुपाकर मदद की है।

 आमिर ने लोगों को आटे में छुपाकर भेजे 15000

आमिर ने लोगों को आटे में छुपाकर भेजे 15000

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने गरीबों की अनोखे ढंग से मदद की है। आमिर खान ने लोगों को आटे के पैकेट में छुपाकर 15000-15000 रुपए कैश में भेजे हैं। टिकटॉक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि 23 अप्रैल को दिल्ली के एक इलाके में ट्रक भरकर आटे के एक-एक किलो के पैकेट भेेजे गए और वहां के जरूरतमंद लोगों को आटा बांटा गया। हर एक पैकेज में 15000 रुपए कैश छुपे हुए थे, जिसकी जानकारी किसी को नहीं थी ।

 आमिर ने की गरीबों की मदद

आमिर ने की गरीबों की मदद

मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने नाम से मशहूर आमिर खान के फैन पेज पर भी इसका दावा किया जा रहा है कि आमिर ने दिल्ली के एक इलाके में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए राहत सामग्री भेजी। लोगों को लिए 1-1 किलो आटे का पैकेट भेजा गया। जानबूझकर 1 किलो का ही पैकेट तैयार किया गया ताकि जो असल जरूरतमंद लोग हैं उनतक की राहत पहुंचे। वीडियो में ये भी दिखाया गया है कि कई ने पैकेट लेने से इनकार कर दिया क्योंकि उन्हें लगा कि एक किलो से उनका कुछ नहीं होने वाला, लेकिन जिन्होंने 1 किलो का आटे का पैकेज लिया और उसे खोला उनकी आंखे फटी की फटी रह गई। आटे के हर पैकेट के भीतर 15,000 रुपए कैश छिपे हुए थे। आमिर ने यह सुनिश्चित किया कि पैसा वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे।

 वायरल हो रहा है वीडियो

वायरल हो रहा है वीडियो

बॉलीवुड लाइफ और स्पॉट ब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक वीडियो में यह दावा किया गया था आमिर खान ने लोगों तक आटे के जरिए 15000 रुपए की सहायता पहुंचाई है। आमिर की इस मदद का टिकटॉक वीडियो तेजी से वायरस हो रहा है। आपको बता दें कि आमिर अक्सर गुप्त दान करते हैं। वो अपने दान की गई चीजों के बारे में कभी भी सोशल मीडिया पर नहीं बोलते। हालांकि आमिर की टीम की ओर से इस वीडियो पर कोई रिस्पांस नहीं आया है। न ही आमिर खान की ओर से इसकी पुष्टि की गई है।

@nadeemkhan840

##duet with @khansaheb028 ##memoriesbringback # yah donation Aamir Khan sir ne kiya tha##viral ##🙏 ##foruyou ##tiktot ##fyp ##duet please video viral karo##🙏

♬ original sound - Crazy traveller

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+