Firangi के पोस्टर पर कैटरीना ने क्यों कहा इस ठग से रहें सावधान
आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब ये इंतजार खत्म भी हो गया है। एक-एक कर फिल्म से सभी के लुक्स जारी किए गए हैं और अब आखिरकार आमिर खान की लुक भी सामने आ गया है।

नई दिल्ली। आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और अब ये इंतजार खत्म भी हो गया है। एक-एक कर फिल्म से सभी के लुक्स जारी किए गए हैं और अब आखिरकार आमिर खान की लुक भी सामने आ गया है। आमिर का लुक जारी करते हुए फिल्म की हीरोइन कैटरीना कैफ ने लिखा कि इस ठग से जरा बच कर रहिये। वहीं फिल्म की दूसरी हीरोइन फातिमा सना शेख का भी कुछ ऐसा ही कहना है।
View this post on InstagramSuraiyya #ThugsOfHindostan | @yrf | @TOHtheFilm | @_aamirkhan | @amitabhbachchan | @fatimasanashaikh
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
फिल्म से आमिर का लुक जारी
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फिल्म से आमिर खान का लुक सामने आ गया है। समुद्री लुटेरों जैसे कपड़े पहने आमिर शरीर से शराब की बोतल लगाए गधे पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। आमिर ने अपना लुक रिलीज करते हुए लिखा, 'और इ हैं हम, फिरंगी मल्लाह. हम से ज्यादा नेक इन्सान इस धरती पे कहीं नहीं मिलेगा आपको. सच्चाई तो हमरा दूसरा नाम है, और भरोसा हमरा काम. दादी कसम !!!'
View this post on InstagramA post shared by Aamir Khan (@_aamirkhan) on
तो इसलिए कैटरीना ने कहा ऐसा
इस फिल्म में आमिर के कैरेक्टर का नाम फिरंगी है। भले ही आमिर ने अपने लिए नेक इंसान और सच्चाई जैसे शब्दों का प्रयोग किया हो, लेकिन एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का कुछ और ही कहना है। कैटरीना कैफ ने आमिर का लुक शेयर करते हुए लिखा कि इस दीवाली इस ठग से दूर रहें। कैटरीना ऐसा इसलिए कह रही हैं क्योंकि इस दीवाली आमिर सभी का दिल लूटने आ रहे हैं। आमिर ने इस फिल्म में ठग की भूमिका निभाई है और फिल्म दीवाली पर रिलीज होने जा रही है।
ये सब हैं मुख्य भूमिका में
इससे पहले फिल्म से कैटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख का लुक रिलीज किया जा चुका है। कैटरीना इस फिल्म में सुरय्या के रोल में हैं, वहीं फातिमा जफीरा के किरदार में। अमिताभ बच्चन फिल्म में ठगों के सरदार खुदाबक्श बने हैं। वहीं फिल्म में विलेन का रोल लॉयड ओवन निभा रहे हैं। वो फिल्म में जॉन क्लाइव के रोल में दिखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications