4 साल से डिप्रेशन से जूझ रही हैं आमिर खान की बेटी इरा, Video पोस्ट कर बताई ये बात
नई दिल्ली। बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान कोविड-19 लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच उनकी बेटी इरा खान ने वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे (World Mental Health Day) पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर सबको चौंका दिया है। बता दें कि 10 अक्टूबर के पूरे विश्व ने 'वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे' सेलिब्रेट किया। मानसिक स्वास्थ्य यानी मेंटल हेल्थ के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए इस दिन की शुरुआत हुई थी, हालांकि आज भी कई लोग इस गंभीर मुद्दे पर बात नहीं करना चाहते।

चार साल से डिप्रेस्ड हैं इरा खान
वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के मौके पर आमिर की बेटी इरा खान ने अपनी मानसिक स्थिति को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने एक वीडियो में बताया कि वह पिछले चार सालों से डिप्रेस्ड हैं। वीडियो में इरा खान कह रही हैं, 'हाय, मैं डिप्रेस्ड हूं।' इरा ने वीडियो में आगे कहा, 'करीब चार सालों से मैं डिप्रेशन में हूं। इस दौरान मैंने डॉक्टर्स से भी चेकअप कराया, मैं क्लिनिकली डिप्रेस्ड हूं लेकिन अब मैं अच्छा महसूस कर रही हूं।'

मानसिक स्वास्थ्य को लेकर खुलकर की बात
इरा खान आगे कहती हैं, 'पिछले एक साल से मैं मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कुछ करना चाहती थी लेकिन समझ नहीं आ रहा था कि क्या करना चाहिए। तो फिर मुझे विचार आया कि आपकी मैं अपनी यात्रा पर लेकर जाती हूं। आगे देखते हैं कि किया होता है।' वीडियो के कैप्शन में भी इरा ने अपने तनाव का जिक्र किया है। वह लिखती हैं, 'बहुत सारे लोगों के पास कहने के लिए बहुत कुछ हैं, बहुत कुछ चल रहा है। वास्तव में चीजें भ्रामक और तनावपूर्ण हैं। सबकुछ आसान और ठीक नहीं हो सकता, यही जीवन है।'

लोगों को पसंद आ रहा इरा का वीडियो
इरा ने आगे लिखा, यह सब कहने का कोई तरीका नहीं है लेकिन, 'मुझे लगता है मुझे कुछ मिल गया है या मिल रहा है जिसे मैं थोड़ा और समझने की कोशिश कर रही हूं। तो आइए इस यात्रा में मेरे साथ...मेरी अजीब, विचित्र और कभी-कभी बच्चे जैसी ईमानदारा जितना मैं हो सकता हूं, एक बातचीत शुरू करते हैं।' बता दें कि इरा के इस वीडियो को काफी लोगों ने पसंद किया है, अब तक 3 हजार यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है।

टैटू बनाना सीख रही हैं इरा
दूसरी ओर हाल ही में इरा खान अपने एक टैटू को लेकर ट्रोलर्स के हमने का शिकार हुई थीं। वह अपनी जीवन में नए चीजें ट्राई कर रही हैं जिसमें टैटू आर्ट भी है। इरा, आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं, आमिर और रीना का एक बेटा जुनैद भी है। इरा खान ने 2019 में स्टेज प्रोडक्शन 'यूरिपिड्स' मेडिया के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत करके फिल्मी दुनिया में कदम रखा।
View this post on InstagramA post shared by Ira Khan (@khan.ira) on
यह भी पढ़ें: Video: ऋषि कपूर के जाने के बाद क्या घर में बजने वाली है शहनाई? नीतू कपूर का 'घाघरा' डांस हुआ Viral












Click it and Unblock the Notifications