Video: ऋषि कपूर के जाने के बाद क्या घर में बजने वाली है शहनाई? नीतू कपूर का 'घाघरा' डांस हुआ Viral

नई दिल्ली। बॉलीवुड दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के निधन के बाद पहली बार उनकी पत्नी और एक्ट्रेस नीतू कपूर इतनी खुश और एक्टिव नजर आई हैं। सोशल मीडिया पर नीतू कपूर का एक डांस वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर नीतू कापी एक्टिव रहती हैं लेकिन फिल्मों से थोड़ी दूरी बना ली है। वीडियो में नीतू कपूर अपने बेटे की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के गाने 'घाघरा' पर डांस रिहर्सल करती नजर आ रही हैं।

वायरल हुआ नीतू कपूर का डांस वीडियो

वायरल हुआ नीतू कपूर का डांस वीडियो

सोशल मीडिया पर नीतू कपूर का वीडियो वायरल होने के बाद अब फैंस के बीच एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की शादी को लेकर अटकलें भी तेज हो गई हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल से, ऐसी अफवाहें थी कि ये कपल शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे हैं लेकिन COVID19 महामारी के कारण उनका प्लान बर्बाद हो गया।

रणबीर-आलिया की शादी की अटकलें

रणबीर-आलिया की शादी की अटकलें

इस बीच ऐसी भी खबरें आई थी कि रणबीर-आलिया जल्द ही अपनी पहली फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज के बाद इस साल दिसंबर में शादी कर सकते हैं। हालांकि कोरोना वायरस लॉकडाउन ने इन अफवाहों को भी खत्म कर दिया। अब, नीतू कपूर का डांस वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर से दोनों की शादी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है जिसमें दिग्गज अभिनेत्री को रणबीर कपूर के गाने घाघरा पर थिरकते हुए देखा जा सकता है।

बेटे के गाने पर डांस करती नजर आईं नीतू

बेटे के गाने पर डांस करती नजर आईं नीतू

वीडियो में नीतू कपूर फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के मशहूर गाने पर मास्टरजी राजेंद्र सिंह के साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। बता दें कि इस फिल्म में यह गाना रणबीर और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया है। नेवी टॉप और जीन्स में डांस करती नीतू कपूर बहुत खुश नजर आ रही हैं। वीडियो के वायरल होने के तुरंत बाद फैंस ने कमेंट में नीतू कपूर से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर सवाल करना शुरू कर दिया।

2018 में साथ नजर आए थे रणबीर और आलिया

2018 में साथ नजर आए थे रणबीर और आलिया

एक इंस्टाग्राम यूजर ने पूछा, 'क्या यह तैयारी आलिया और आरके की शादी के लिए है। एक अन्य ने अभिनेत्री के डांस की तारीफ करते हुए लिखा, 'आप आज की अभिनेत्रियों को भी कॉम्पटिशन दे सकती हैं।' बता दें कि पहली बार साल 2018 में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने सोनम कपूर की शादी के रिसेप्शन पार्टी में पहली बार एक दूसरे के साथ नजर आए थे। इस साल के शुरुआत में दोनों की शादी की काफी चर्चाएं थी लेकिन दुर्भाग्य से रणबीर के पिता ऋषि कपूर का इस वर्ष अप्रैल में ल्यूकेमिया के कारण निधन हो गया। इसके बाद कपूर फैमली पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।

यह भी पढ़ें: लाइट, कैमरा, सैनिटाइज़र! कोरोना से कितना बदला बॉलीवुड?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+