24 साल की उम्र में आमिर खान की बेटी Ira Khan ने खड़ी की 'सेक्शन 8' कंपनी, जानिए नाम और काम
मुंबई, 26 मई। आमिर खान की बेटी आयरा खान (इरा खान) एक बार फिर अपने एक इंस्टाग्राम वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में आयरा ने 'अगत्सु फाउंडेश' नाम से एक नई कंपनी शुरू की है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ इस खुशखबरी को साझा किया है। सामने आए वीडियो में उन्होंने बताया कि किस उद्देश्य से 'अगत्सु फाउंडेश' की शुरुआत की है। इसके अलावा आयरा ने यह भी बताया कि उनकी कंपनी कैसे लोगों की मदद करेगी।

आयरा ने शेयर किया वीडियो
सेलिब्रिटी किड आयरा ने अपनी वीडियो की शुरुआत में बताया कि उन्होंने अपने 21वें जन्मदिन पर टैटू क्यों बनवाया? आयरा ने कहा, मेरे 21वें जन्मदिन पर मैंने एक टैटू बनवाया। इसमें लिखा है 'अगर हम नहीं करेंगे, तो कौन करेगा?' आज मुझे लगता है कि मैंने अपने टैटू पर लिखी बातों को असल जिंदगी में अमल में लिया है। इसके बाद आयरा खान ने अगत्सु फाउंडेशन नाम की नई फर्म को लॉन्च करने की घोषणा की।

आयरा ने की कंपनी को लॉन्च करने की घोषणा
आयरा कहती है, 'मैंने अगत्सु फाउंडेशन नाम की एक सेक्शन 8 कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसे आज ही लॉन्च किया गया है। अगत्सु का उद्देश्य संतुलन खोजने की कोशिश करना, संतुलन हासिल करने की कोशिश करने का मेरा प्रयास, जीवन को मेरे लिए बेहतर बनाना और आपको अपने जीवन को किसी भी तरह से बेहतर बनाने में मदद करना है। आइए और इसे देखें!'

आयरा खान ने शेयर किया कंपनी का इंस्टाग्राम पेज
बता दें कि आयरा खान की अगत्सु फाउंडेशन, मानसिक स्वास्थ्य सहायता और शरीर जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देने और आत्म-प्राप्ति को बढ़ावा देने का प्रयास है। अगत्सु फाउंडेशन के नए इंस्टाग्राम पेज को भी आयरा ने शेयर किया है। इसमें एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। एक अन्य वीडियो में आयरा की मां रीना दत्ता से लेकर सौतेली मां किरण राव, अभिनेत्री फातिमा सना शेख, प्रेमी नुपुर शिखर, स्टैंड-अप कॉमेडियन राहुल सुब्रमण्यम और कई अन्य लोग अगस्तु फाउंडेशन का स्वागत करने के लिए एक साथ आए।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर की मां इरा भास्कर हुईं कोरोना संक्रमित
-
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' के दर्शकों को दिया धन्यवाद, सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स पर भी किया रिएक्ट -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 2: 48 घंटे में 200 करोड़ पार, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया तूफान -
7 घंटे तक बिना बैठे ये क्या कर रह थीं Aishwarya Rai? 'साड़ी पहनकर एक्ट्रेस ने जो किया', हुआ शॉकिंग खुलासा -
पाकिस्तान में बैन होने के बावजूद रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' देख रही पब्लिक, मेकर्स की बढ़ी चिंता -
'उसकी तो 2 दिन भी नहीं चली', Dhurandhar 2 के राकेश बेदी ने BJP सांसद कंगना रनौत को मारा ऐसा ताना, अब क्या होगा -
'Dhurandhar 2 तो चापलूसी कर रही है', Ex-CM भूपेश बघेल का शॉकिंग बयान, केंद्र सरकार पर साधा ऐसा निशाना -
‘दाऊद के पैसे वाली फिल्मों पर चुप्पी, अब सच से जलन’,धुरंधर को प्रोपेगेंडा कहने वालों पर भड़के EX-DGP,खोली पोल -
O Romeo OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'ओ रोमियो', जानें कब और कहां देखें












Click it and Unblock the Notifications