बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर की मां इरा भास्कर हुईं कोरोना संक्रमित
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर की मां इरा भास्कर का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। स्वरा भास्कर ने ट्विटर के माध्यम से सोमवार को इस बात की जानकारी दी।
मुंबई, 19 अप्रैल। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर की मां इरा भास्कर का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। स्वरा भास्कर ने ट्विटर के माध्यम से सोमवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मां के साथ साथ घर में काम करने वाले एक व्यक्ति को भी कोरोना हुआ है। स्वरा ने आगे कहा कि उनकी फैमिली ने खुद को दिल्ली स्थित घर में आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने अपने फैंस से डबल मास्क पहनने और घर पर ही रहने की अपील की।

Recommended Video
उन्होंने आगे कहा कि मेरी मां और कुक का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है और हमने खुल को अपने घर में आइसोलेट कर लिया है। आप सभी से अपील है कि डबल मास्क पहनें और घर पर ही रहें। इससे पहले स्वरा ने चेहरे पर मास्क पहनते हुए अपनी तस्वीर साझा की थी। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लोगों से डबल मास्क पहनने की अपील की थी।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में बढ़ते जा रहे कोरोना केस, मनीष मल्होत्रा और सुमित व्यास भी निकले पॉजिटिव
स्वरा सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं। राजनीति और समाज पर वह बेबाकी से अपने विचार लोगों के साथ साझा करती हैं।
स्वरा भास्कर हाल ही में गोवा में अपनी फिल्म जहां चार यार की शूटिंग कर रही थीं, लेकिन साथी कलाकार मेहर विज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण फिल्म की शूटिंग फिलहाल रोक दी गई है। हाल की मैं स्वरा भास्कर ने अपना 33वां जन्मदिन मनाया था। जहां चार यार की शूटिंग के अलावा स्वरा ने दो फिल्मों की स्क्रिप्ट भी लिखी है। उन्होंने कहा कि फिल्म जहां चार यार की शूटिंग के बाद वह इन दोनों स्क्रिप्ट पर फिल्म बनाने का विचार करेंगी। जहां चार यार के अलावा वह फिल्म शीरकोरमा में भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications