आइरा खान ने बताया वो किस्सा- जब मां रीना ने दी थी सेक्स की जानकारी देने वाली किताब, दी थी ये काम करने की सलाह

मुंबई, 23 जुलाई: आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आइरा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर ही किसी ना किसी मुद्दे को लकर लिखत रहती हैं। हाल के दिनों में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर उन्होंने काफी बातें की थीं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया है कि बचपन से किशोरावास्था की ओर बढ़ीं तो उनकी मां रीना दत्ता ने उनको सेक्स एजुकेशन के लिए एक किताब दी थी।

क्या लिखा है आइरा ने अपनी पोस्ट में

क्या लिखा है आइरा ने अपनी पोस्ट में

आइरा ने इंस्टा पर लिखा है, मुझे नहीं लगता कि मैंने पहले कभी अपने आप को इस तरह से देखा है। जब मैं बड़ी हो रही थी और किशोरावस्था की तरफ बढ़ी तो मेरी मां ने सेक्स एजुकेशन पर एक किताब दी थी। इसमें खुद को शीशे में देखने के लिए कहा गया था लेकिन मैंने कभी भी ऐसा नहीं किया। मेरा शरीर भी बहुत बदल गया है। जाहिर है कि एक लंबा सफर तय करना है। उन्होंने स्टोरी के साथ Agastu Foundation को टैग किया है। कुछ समय पहले उन्होंने इस फाउंडेशन की स्थापना की है।

अक्सर चर्चा में आती हैं उनकी पोस्ट

अक्सर चर्चा में आती हैं उनकी पोस्ट

स्टार किड्स आमतौर पर अपनी तस्वीरें शेयर करने के लिए ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि आइरा इस मामले में अलग हैं। वो कई गंभीर मुद्दों पर वीडियो शेयर करती हैं। आइरा ने कुछ दिन पहले डिप्रेशन पर बात की थी। उन्होंने खुलकर ये कहा था कि वो लंबे समय तक डिप्रेशन का शिकार रही हैं। इसको लेकर गंभीर बातचीत उनकी ओर से की गई थी।

अपने रिलेशन को लेकर भी चर्चा में

अपने रिलेशन को लेकर भी चर्चा में

आइरा फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। आइरा अक्सर उनके साथ तस्वीरें पोस्ट करती हैं और खुलकर रिलेशन पर बात करती हैं। आइरा के फिल्मों में आने को लेकर भी कई बार फिल्मी गलियारों में चर्चा रही है। हालांकि इस पर उन्होंने बहुत साफतौर पर कुछ नहीं कहा है। बतौर थिएटर डायरेक्टर आइरा इन दिनों काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+