तलाक के बाद भी कश्मीर में हैप्पी कपल की तरह साथ रह रहे आमिर और किरण, एक्टर ने किया ये बड़ा खुलासा
मुंबई, 6 अगस्त। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और किरण राव पिछले महीने जुलाई में 16 साल साथ रहने के बाद अलग होने का ऐलान किया। दोनों के इस फैसले ने कई प्रशंसकों के दिल तोड़ दिया था। हालाँकि, दोनों के बीच अलगाव का मतलब यह नहीं है कि उनके द्वारा साझा की जाने वाली दोस्ती और प्रोफेशनल संबंध समाप्त हो गए हैं। कश्मीर की वादियों में किरण राव और आमिर खान एक ही छत के नीचे एक हैप्पी कपल की तरह रह रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में एक ही छत के नीचे रह रहे आमिर और किरण
आमिर खान ने फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ हाल ही में जम्मू और कश्मीर की फिल्म नीति-2021 लॉन्च की। उस समय उनके साथ उनकी पूर्व पत्नी किरण राव भी थीं। वहीं आमिर खान ने खुलासा किया कि किरण के परिवार के साथ उनका परिवार जम्मू-कश्मीर में एक ही छत के नीचे रह रहा है।
Recommended Video

आमिर खान बोले- इतनी मोहब्बत और इतना प्यार मिला कि....
आमिर खान ने कहा जितनी खूबसूरत जग कश्मीर है उतने ही खूबसूरत यहां के लोग। और जब से हम आए हैं यहां पर, हमारा पूरा परिवार यहां पर है। हमारी अम्मी और बहन साथ आईं हैं। किरण के माता-पिता आए हैं। इतनी मोहब्बत और इतना प्यार हमें यहां मिल गया है। दिल करेगा की बार बार हम यहां आए।

इस मौके पर भी हैप्पी कपल जैसे नजर आए आमिर और किरण
बता दें आमिर खान अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रहे थे जो हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है। 5 अगस्त 2021 को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटे दो साल हो चुके हैं। इस मौके पर जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हाने जम्मू-कश्मीर की नई फिल्म नीति 2021 ने कई फिल्मी हस्तियों के बीच जारी की। इस अवसर पर आमिर खान के साथ किरण राव भी नजर आईं। इसका नीति का उद्देश्य कश्मीर को शूटिंग के लिए पसंदीदा जगह बनाना है। आमिर ने कहा मैं चाहता हूं कि यहां थिएटर जल्दी खुल जाएं, ताकि लोग फिल्में देख सकें।

तलाक से पहले किरण राव ने आमिर के बारे में बोली थी ये बात
बता दें तलाक के काफी दिन पहले कॉफी विद करन सीजन 4 में करन जौहर के सामने आमिर और पत्नी किरण राव ने कहा था आमिर खान की जिंदगी में मेरे लिए फिट होना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती थी। तब किरण राव ने ये भी कहा था आमिर जैसे पति के साथ रहना मुश्किल हो सकता है क्योंकि आमिर मुश्किल से फिल्मी पार्टियों में जाते हैं और अगर जाते हैं तो कोई कोना तलाश कर वहां जाकर बैठ जाते हैं।

आमिर खान ने कहा था मुझे अपनों को खो देने से डर लगता है
वहीं आमिर ने इस इंटरव्यू में कहा था कि मुझे अपने जीवन में अपने प्रियजनों को खोने से डर लगता है। आमिर ने मजाक में ये भी कहा था कि किरन से महीने में एक बार पूछते रहते हैं कि क्या वह अभी भी उसकी ओर आकर्षित है और क्या उसे कभी भी उन्हें छोड़ने का विचार आता है। अब कश्मीर की वादियों में दोनों साथ एक ही छत के नीचे तलाक के बाद भी रह रहे हैं जिससे साफ है कि भले ये कपल कागजों में अगल हो चुका हे लेकिन आज भी दोनों के बीच वो ही प्यार बरकरार है।












Click it and Unblock the Notifications