यूपी समेत इन 6 राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी: मनीष सिसोदिया

आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को 6 राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को 6 राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसी विषय पर मीडिया से बातचीत करते हुए AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, "यह निर्णय लिया गया है कि AAP पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, गोवा, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी इन राज्यों में केजरीवाल जी के विकास मॉडल को लोगों के बीच ले जाएगी।"

manish sisodia

आपको बता दें कि पार्टी दिल्ली में अपनी कुर्सी सुरक्षित करने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर अपना विस्तार करना चाहती है। पार्टी AAP नेताओं को राज्यवार जिम्मेदारियां देने की तैयारी में है जिसके मद्देनजर आप नेता राघव चड्ढा को पंजाब का प्रभार बनाया गया है और आतिशी मार्लेन को गुजरात में पार्टी का विस्तार करने की जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया उत्तराखंड के प्रभारी बनाए गए हैं। मालूम हो कि इन सभी राज्यों में 2022 में चुनाव होने हैं। दिसंबर में केजरीवाल ने ऐलान किया था कि उनकी पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में हिस्सा लेगी।

यह भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे विहिप के नेता, राम मंदिर निर्माण के लिए मांगेंगे चंदा

गौरतलब है कि गुरुवार को दिल्ली के कापसहेड़ा आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई थी जिसमें केजरीवाल ने कहा, "पूरे देश की जनता दिल्ली में सुशासन की चर्चा करती है। पूरा देश दिल्ली की तरह बिजली और पानी पर सब्सिडी और कल्याणकारी योजनाएं चाहता है।

हमें इस खाई को पाटने की जरूरत है। उसके लिए, हमें एक मजबूत संगठन बनाने की जरूरत है अगले दो वर्षों में, हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव लड़ेगी... लोग तैयार हैं और अब हमें बस उन तक पहुंचना है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+