अरविंद केजरीवाल से मिलेंगे विहिप के नेता, राम मंदिर निर्माण के लिए मांगेंगे चंदा
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में बन रहे राम मंदिर (Ram Mandir) के लिए चंदा लेने को एक टीम इस हफ्ते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिल सकती है। चंदा इकट्ठा कर रही विश्व हिंदू परिषद (VHP) की एक टीम के जल्दी ही आप और कांग्रेस के नेताओं से मिलने की उम्मीद है। हालांकि इसके लिए किसी तारीख का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि जल्दी विहिप की टीम अरविंद केजरीवाल और दूसरे दलों के नेताओं से दिल्ली में मुलाकात कर चंदा मांगेंगी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यध्यक्ष आलोक कुमार 15 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले थे और उनसे मंदिर निर्माण के लिए चंदा मांगा। रामनाथ कोविंद ने 5 लाख, 100 रुपए का दान दिया था। राष्ट्रपति के चंदा देने के साथ ही राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा मांगने का कार्यक्रम आधिकारिक रूप शुरू हुआ था। चंदा इकट्ठा करने के इस कार्यक्रम को निधि समर्पण अभियान का नाम दिया गया है। राष्ट्रपति के बाद कई नेता और अभिनेता इसके लिए दान कर चुके हैं।
सोमवार को विहिप के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल से मुलाकात की थी। राज्यपाल बैजल ने मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख रुपये का योगदान दिया। इसके अलावा मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद को एक लाख रुपए का चंदा दिया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बनाए जा रहे राम मंदिर के लिए चंदा देश के पांच लाख से ज्यादा गांवों से बारह करोड़ से ज्यादा परिवारों से मंदिर निर्माण के लिए चंदा मांगा जाएगा। अगले करीब डेढ़ महीने तक चंदा मांगने का कार्यक्रम चलेगा। जिसमें विहिप के लोग चंदा मांगने जाएंगे। बताया गया है कि चंदे के लिए 10, 100, 1000 और 2000 रुपए के कूपन होंगे। दो हजार से ज्यादा चंदा देने पर रसीद दी जाएगी।
-
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान












Click it and Unblock the Notifications