दिल्ली में 'आप' का सर्वे, 2019 के चुनावों में 7 में से 4 सीटों पर जीत का दावा

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सर्वे कराया है। इस इंटरनल सर्वे में वह दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से चार सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है। जबकि तीन सीटों पर कड़ी टक्कर बता रही है। सर्वे में आप ने दिल्ली में अपना मुख्य प्रतिद्ंद्वी भारतीय जनता पार्टी को बताया है और कहा है कि उसे तीन सीटें मिलेंगी। इतना ही नहीं, यह भी दावा किया है कि इन तीन सीटों पर उसका भाजपा से कड़ा मुकाबला है और वह इन तीन सीटों पर भी जीत हासिल कर सकती है।

लोकसभा चुनावों नें 46 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद

लोकसभा चुनावों नें 46 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद

आप द्वारा जारी किए सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक उसे लोकसभा चुनावों नें 46 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है। वहीं दिल्ली में दूसरे नंबर की पार्टी बीजेपी को 36 फीदसी वोट मिल सकते हैं। हालांकि इस सर्वे में कांग्रेस की स्थिति बेहद ही खराब बताई गई है। कांग्रेस को आगामी चुनावों में 9 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं, जबकि 9 प्रतिशत मत अन्य के खाते में जा सकते हैं। कांग्रेस के साथ गठबंधन की चर्चा के बारे में भी सर्वे में पूछा गया। लोगों ने गठबंधन के खिलाफ बात की और कहा कि वे नहीं चाहते हैं कि आप और कांग्रेस में किसी तरह का गठबंधन हो।

AAP लोगों के लिए लड़ती है

AAP लोगों के लिए लड़ती है

सर्व को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि 2109 के लोकसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच होगा। उन्होंने ट्वीट में कहा है- 'लोगों का सामान्य रूप से मानना है कि AAP लोगों के लिए लड़ती है। कांग्रेस और भाजपा के सांसद लोगों के बारे में नहीं सोचते। अगर सातों सांसद AAP के हों तो दिल्ली में सीलिंग नहीं होगी। दिल्ली में अबकी बात भाजपा सातों सीटें हारेगी।' सर्वे के मुताबिक लोकसभा चुनाव में AAP को यूथ और महिलाओं का ज्यादा साथ मिलेगा। हालांकि व्यापारी वर्ग अभी भी भाजपा के साथ है।

लोअर क्लास में आप की पकड़ मजबूत

लोअर क्लास में आप की पकड़ मजबूत

सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी अभी भी अपर क्लास में अपनी पकड़ नहीं बना पायी है। अपर क्लास में बीजेपी को जहां 52 फीसदी वोट मिल रहे हैं वहीं आप को 30 फीसदी मत मिल सकते है। कांग्रेस को 6 प्रतिशत और अन्य को 12 फीसदी लोगों का सपोर्ट है। लोअर क्लास आप का बड़ा वोट बैंक माना जाता है। सर्वे में लोअस क्लास से AAP को 56 फीसद, भाजपा को 25 तो कांग्रेस को 9 और अन्य को 10 फीसद वोट मिलेंगे। मध्यम वर्ग में आप बीजपी के अपेक्षा अधिक मजबूत है। भाजपा को जहां 38 फीसद वोट मिलेंगे, जबकि AAP को 45 फीसद वोट हासिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+