आप नेता आशीष खेतान ने 2 करोड़ रुपए की रिश्वत लेकर लिखी खबर

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की आंतरिक कलह के बाद पार्टी दो गुटों में बंट गयी है। वहीं दोनों गुट एक-दूसरे पर सनसनीखेज आरोप लगा रहे हैं। प्रशांत भूषण ने आम आदमी पार्टी द्वारा भेजे गये कारण बताओं नोटिस का जवाब देते हुए कहा है कि उनपर लगाये गये सभी आरोप झूठे हैं।

Ashish Khetan

वहीं प्रशांत भूषण ने आम आदमी पार्टी की अनुशासन कमेटी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि यह कमेटी कब और कैसे बनी। उन्होंने 28 मार्च को हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि इस बैठक में लिए गये फैसले गैर कानूनी है। प्रशांत भूषण ने आप नेता आशीष खेतान और पंकज गुप्ता पर करोड़ों रुपए घूस लेने का आरोप लगाया है।

प्रशांत भूषण ने आशीष खेतान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने तहलका मैगजीन में काम करने के दौरान एस्सार ग्रुप के पक्ष में खबर लिखने के लिए कंपनी से 2 करोड़ रुपए की रिश्वत ली थी। उन्होंने 2जी घोटाले में आरोपी कंपनी का समर्थन करने के लिए पेड न्यूज लिखी थी और इसके लिए उन्होंने 2 करोड़ रुपए लिए थे। वहीं आपको बता दें कि एस्सार ग्रुप के पक्ष में खबर लिखने के बाद एस्सार ग्रुप ने तहलका मैगजीन के कार्यक्रमों को प्रायोजित करने लगा था।

वहीं प्रशांत भूषण ने पंकज गुप्ता पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पीएसी की अनुमति लिए बगैर 2 करोड़ रुपए के फर्जी कंपनी के द्वारा चेक लिया। गौरतलब है कि इस चेक विवाद के चलते आम आदमी पार्टी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। आवाम नाम के संगठन ने पार्टी के फर्जी चंदा का खुलासा करते हुए इसके पक्ष में कई सबूत रखे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+