राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने पहुंचे AAP नेता संजय सिंह, साथ में आशुतोष भी मौजूद
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह राज्यसभा में नामांकन के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पार्टी के नेता आशुतोष भी नजर आए। नामांकन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा जोश नजर आया। रथ में सवार होकर संजय सिंह पार्टी नेताओं के साथ नामांकन के लिए पहुंचे। नामांकन के लिए जाने के दौरान खास नजारा देखने को मिला। बता दें कि बुधवार को ही आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि पार्टी ने संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद संजय सिंह पार्टी नेताओं के साथ राज्यसभा सदस्य के तौर पर नामांकन के पास पहुंचे हैं। इस दौरान उनके साथ पार्टी के नेता आशुतोष भी नजर आए। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खासा जोश नजर आया। संजय सिंह के नामांकन को लेकर खास तैयारी की गई थी। बाकायदा एक ट्रक को सजाया गया था, जिसमें संजय सिंह के साथ-साथ आशुतोष में नजर आए। रथ में सवार होकर संजय सिंह पार्टी नेताओं के साथ नामांकन के लिए पहुंचे।
बता दें कि संजय सिंह आम आदमी पार्टी के संयोजक हैं और लंबे वक्त से पार्टी संगठन का काम देख रहे हैं। संजय सिंह के साथ-साथ नवीन गुप्ता और सुशील गुप्ता भी नामांकन करेंगे। नवीन गुप्ता सीए हैं और वो दो साल से पार्टी की फंडिग देख रहे हैं। वो जीएसटी और अर्थव्यवस्था से जुड़े मामलों के जानकार माने जाते हैं। वहीं सुशील गुप्ता बड़े कारोबारी हैं उनके कई स्कूल और हॉस्पिटल हैं। पार्टी का कहना है कि वो दिल्ली और हरियाणा में कई चैरिटिबल स्कूल चलाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications