अपने ही आदर्श भूली आप, खुद के नेता की पत्नी को बनाया दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष
नई दिल्ली। बदलाव की बात करके राजनीति को नयी दिशा देने का दंभ भरने वाली आम आदमी पार्टी अपने ही आदर्श भूल गयी है। हरियाणा आप के बड़े नेता नवीन जयहिंद सिंह को नवीन जयहिंद की पत्नी स्वाती मालीवाल को दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।
स्वाति दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाहकार भी होंगी। स्वाति मालीवाल विवादित एनजीओ ग्रीनपीस से भी लंबे अरसे से जुड़ी रही हैं। दिल्ली विधानसभा की वर्तमान अध्यक्ष बरखा सिंह हैं।
Post Card: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के नाम खुला पत्र
गौरतलब है कि आप नेता कुमार विश्वास का लोकसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर आप वालंटियर से संबंध के चलते दिल्ली विधानसभा की अध्यक्ष बरखा सिंह से काफी विवाद हुआ था। कुमार विश्वास ने बरखा सिंह की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया था।













Click it and Unblock the Notifications