BMC Budget: बीएमसी के बजट पर AAP ने उठाए सवाल, कहा- आंकड़े लम्बे-चौड़े और खर्च आधा
BMC Budget: बीएमसी के बजट पर AAP ने उठाए सवाल, कहा- आंकड़े लम्बे-चौड़े और खर्च आधा
Aam Aadmi Party AAP On BMC Budget 2021: देश की सबसे बड़े महानगर पालिका मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने हाल ही में अपना बजट पेश किया है। बीएमसी के बजट पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने निशाना साधा है। आप ने कहा है कि बीएमस के आंकड़े लम्बे-चौड़े हैं लेकिन खर्च आधा है। आप ने मुंबई यूनिच पर उचित पैसा नहीं खर्च करने का आरोप लगाया है। बीएमसी ने हाल ही में 39,038 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पेश किया है, जिसमें से वेतन और रखरखाव, व्यय पर 20,287 करोड़ खर्च किए जाएंगे। जिसके बाद रियोजनाओं और विकास कार्यों के लिए केवल 18751 करोड़ बचते हैं। आप ने आरोप लगाया है कि बीएमसी ने बजट 2020-21 में विकास के कार्यों के लिए आधे से ज्यादा बजट यानी 52 प्रतिशत का उपयोग नहीं किया था। ऐसा लगातार सातवें साल हो रहा है। लेकिन पेपर पर विकास कार्यों में 70 फीसदी बढ़ोतरी देखी गई है।

आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता और मुंबई प्रभारी प्रीति शर्मा मेनन ने बीएमसी के बजट पर कहा कि शिवसेना शासित बीएमसी के वार्षिक बजट में सिर्फ बड़े-बड़े आंकड़े हैं। इसके अलग पिछले 7 साल से बजट प्रावधानों का आधा ही खर्च होता है। ऐसा लगता है कि बीएमसी बजट सिर्फ एक वार्षिक अनुष्ठान हो गया है। जिसका लक्ष्य मुंबईकरों और राजनीतिक वर्ग के सामने बड़े-बड़े डेटा शो करने के लिए रह गया है। अगर आप बीएमसी के हर साल के बजट पर नजर डालेंगे तो आपको उनके प्रशासन की अयोग्यता दिखाई देगी। बीएमसी के पैसा खर्च करना नहीं चाहती है।
आप ने ये भी आरोप लगाया कि ये एक ओवर-कॉम्पटिशन और अंडर-डिलीवरी का मामला है। उन्होंने अपनी दिल्ली की सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि जब आप की सरकार दिल्ली में चालू वित्त वर्ष के लिए निर्धारित अपनी सभी निधियों का इस्तेमाल कर सकती है और रिकॉर्ड समय में पूरा भी कर सकती है तो हम मुंबई से ये उम्मीद क्यों नहीं कर सकते हैं।
बता दें कि बीएमसी के आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने पिछले हफ्ते बृहन्मुंबई महानगरपालिका का साल 2021-22 का बजट पेश किया था। यह बजट पिछले साल की अपेक्षा 16.74 फीसदी ज्यादा थी।












Click it and Unblock the Notifications