Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: नेपाल में फंसे भारतीयों को लाने एयर इंडिया के दो विमान काठमांडू पहुंचे

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में मॉरीशस के पीएम नवीनचंद्र रामगुलाम की मेजबानी कर रहे हैं जबकि दूसरी ओर राहुल गांधी के रायबरेली दौरे का आज दूसरा दिन है, वो यहां पर स्थानीय नेताओं और कमेटियों से मुलाकात करेंगे। पल-पल के अपडेट के लिए पेज की रीफ्रेश करते रहें।

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE

LIVE Feed
Sep 11, 2025, 2:24 PM IST

एअर इंडिया के दो विमान काठमांडू पहुंचे

नेपाल में फंसे भारतीयों को लाने एयर इंडिया के दो विमान काठमांडू पहुंचे
Sep 11, 2025, 1:03 PM IST

'भारत हमेशा मॉरीशस के साथ मजबूती से खड़ा रहा है'

भारत ने हमेशा मॉरीशस की संप्रभुता को पूर्ण मान्यता देने और उपनिवेशवाद को समाप्त करने का समर्थन किया है और इसमें मॉरीशस के साथ मजबूती से खड़ा रहा है। मॉरीशस के विकास में एक विश्वसनीय और प्राथमिक भागीदार बनना भारत के लिए गर्व की बात है। आज हमने मॉरीशस की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए एक विशेष आर्थिक पैकेज पर निर्णय लिया है। यह बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करेगा: पीएम मोदी
Sep 11, 2025, 12:58 PM IST

मॉरीशस के साथियों का काशी में स्वागत करते हैं: PM मोदी

यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे अपने संसदीय क्षेत्र में आपका स्वागत करने का अवसर मिल रहा है। अनादि काल से काशी भारत की सभ्यता और सांस्कृतिक आत्मा का प्रतीक रही है। हमारी संस्कृति और परंपराएँ सदियों पहले भारत से मॉरीशस पहुँचीं और वहाँ की जीवन पद्धति में रच-बस गईं। काशी में माँ गंगा की अविरल धारा की तरह, भारतीय संस्कृति का अविरल प्रवाह मॉरीशस को समृद्ध करता रहा है और आज, जब हम मॉरीशस के साथियों का काशी में स्वागत कर रहे हैं, तो यह केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक मिलन है:
Sep 11, 2025, 12:30 PM IST

भारत-पाकिस्तान मैच के बारे में SC ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप क्रिकेट मैच को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया।
Sep 11, 2025, 12:19 PM IST

PM मोदी का वाराणसी में रोड शो

PM मोदी का वाराणसी में रोड शो, थोड़ी देर में मॉरीशस के पीएम से मिलेंगे
Sep 11, 2025, 10:42 AM IST

'भाजपा सरकार संविधान बदलना चाहती है'

भाजपा सरकार संविधान बदलना चाहती है लेकिन हमारे लोकतंत्र की जड़ें इतनी मज़बूत हैं कि उन्हें काटा नहीं जा सकता और संविधान को बदला नहीं जा सकता। वरना नेपाल जैसे हालात यहाँ भी होते और चर्चा हो रही है कि भारत में ऐसा क्यों नहीं हो रहा है। कई युवा ये भी चर्चा कर रहे हैं कि महंगाई वहाँ से ज़्यादा है, बेरोज़गारी वहाँ से ज़्यादा है। भ्रष्टाचार की स्थिति इतनी ख़राब है। लेकिन हमारा संविधान मज़बूत है और संवैधानिक संस्थाएँ मज़बूत हैं, वरना कुछ मामलों में तो यहाँ हालात श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल से भी ज़्यादा ख़राब हैं: उदित राज
Sep 11, 2025, 9:17 AM IST

कौन थे Charlie Kirk, जिनकी हत्या पर भड़के ट्रंप?

Charlie Kirk: कौन थे चार्ली किर्क, जिनकी हत्या पर भड़के ट्रंप? क्यों कहा - किसी को नहीं छोड़ेंगे?
Sep 11, 2025, 9:17 AM IST

दिल्ली में हथियार और विस्फोटक केमिकल के साथ 5 गिरफ्तार

दिल्ली में पाकिस्तान कनेक्शन वाला आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, हथियार और विस्फोटक केमिकल के साथ 5 गिरफ्तार
Sep 11, 2025, 9:16 AM IST

वाराणसी पूरी तरह सज-धज कर तैयार

प्रधानमंत्री मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की बैठक के लिए वाराणसी पूरी तरह सज-धज कर तैयार है।
Sep 11, 2025, 9:16 AM IST

पीएम मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच होटल ताज में द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत होगी।
Sep 11, 2025, 9:15 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काशी आ रहे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 52वें दौरे पर काशी आ रहे हैं। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+