दिल्ली में पाकिस्तान कनेक्शन वाला आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, हथियार और विस्फोटक केमिकल के साथ 5 गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक ऐसी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े इस मॉड्यूल में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन नए आरोपियों को ताज़ा कार्रवाई में पकड़ा गया, जबकि दो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। इनके पास से हथियार, गोला-बारूद और खतरनाक केमिकल बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल विस्फोटक बनाने के लिए किया जाना था।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया और एनक्रिप्टेड प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से लगातार संपर्क में थे और भारत के युवाओं को भड़काकर अपने नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। यह खुलासा ऐसे समय पर हुआ है जब त्योहारों का मौसम नजदीक है और भीड़भाड़ वाले इलाकों में किसी बड़ी वारदात की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Delhi Police

IED बनाने की सामग्री बरामद

जांच के दौरान पुलिस ने कई ऐसे सामान बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल विस्फोटक (IED) तैयार करने में किया जा सकता था। बरामद सामग्री में देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, केमिकल (हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सल्फर पाउडर), कॉपर शीट, बॉल बेयरिंग, तार, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट, लैपटॉप, मोबाइल फोन और नकदी शामिल है।
ये भी पढ़ें: Nepal Gen Z Protest: नेपाल की हवाई सीमाएं सील? इंडिगो-Air India की उड़ानें रद्द, दिल्ली-मुंबई से यात्री लौटे

पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि पाकिस्तान हैंडलर से जुड़े पैन-इंडिया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। इसमें झारखंड, दिल्ली (मुंबई निवासी), तेलंगाना और मध्यप्रदेश के राजगढ़ से कुल पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। सभी की उम्र 20 से 26 साल के बीच है।

बारूद और हथियार बरामद

छापों के दौरान सल्फर पाउडर, सल्फ्यूरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सोडियम बाइकार्बोनेट, पीएच चेकर, बॉल बेयरिंग, वायर, मदरबोर्ड, लैपटॉप, मोबाइल फोन, हथियार और कारतूस जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार यह पूरी तरह 'होमग्रोन ऑपरेशन' था, जिसमें आरोपियों को खुद आईईडी और कारतूस तैयार करने का टास्क दिया गया था। इनके पास से संदिग्ध ड्रॉइंग भी मिली हैं।

'गजवा लीडर' आईडी से चला रहा था गिरोह

पुलिस के मुताबिक इस मॉड्यूल का केंद्रीय चेहरा झारखंड का दानिश था, जो सीधे पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़ा था। उसने 'गजवा लीडर' आईडी और 'सीईओ' कोडनेम का इस्तेमाल किया। दूसरा आरोपी ठाणे निवासी अफताब अंसारी था, जिसका काम टारगेट किलिंग करना था। वह दिल्ली से हथियार लेकर लौट रहा था तभी अपने साथी सुुफियान अबुबकर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी दो आरोपियों में मध्यप्रदेश के राजगढ़ से कमरान कुरैशी और तेलंगाना के निजामाबाद से हुजैफा शामिल हैं।

सोशल मीडिया से पाकिस्तान संपर्क

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के लगातार संपर्क में थे। इसके लिए उन्होंने कई सोशल मीडिया और एनक्रिप्टेड अकाउंट्स का इस्तेमाल किया, जिनकी अब जांच की जा रही है।

युवाओं को भड़काने की साजिश

जांच में सामने आया है कि इस मॉड्यूल का अहम सदस्य अशरफ दानिश भारत से ही काम कर रहा था और पाकिस्तान से जुड़े लोगों से लगातार संपर्क में था। आरोप है कि ये लोग सोशल मीडिया और ऑनलाइन ग्रुप्स के जरिए भारत के युवाओं को गुमराह कर उन्हें अपने नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इसके साथ ही कई ऑनलाइन ग्रुप्स के जरिए सांप्रदायिक नफरत फैलाने और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का काम भी किया जा रहा था।

कई राज्यों में छापेमारी

स्पेशल सेल ने इस मॉड्यूल से जुड़े ठिकानों पर दिल्ली, मध्य प्रदेश, हैदराबाद और रांची समेत चार से पाँच राज्यों में छापेमारी की। इस दौरान लगभग आठ संदिग्धों से पूछताछ हुई, जिनमें से पाँच को आतंकी गतिविधियों में शामिल पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai से दिल्ली में क्यों हुई थी 6 घंटे लंबी पूछताछ? बच्चन परिवार की बहू पर लगे हैं ये गंभीर आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+