Aaj ki Taja Khabar LIVE: ईरान बम ब्लास्ट में 100 से अधिक मौतें, इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेदारी

Aaj ke Taja Samachar Live Updates: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ईडी के समन को लेकर दिल्ली की राजनीति गर्माई हुई है। आम आदमी पार्टी के नेताओं का दावा है कि ईडी अब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है, तो वहीं ईडी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि उनकी ऐसी कोई योजना नहीं। इसके अलावा दिल्ली की सर्दी लगातार लोगों को कंपा रही है और कोहरे की वजह से राजधानी आने-जाने वालीं 26 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। भगवान राम को लेकर दिए विवादित बयान पर एनसीपी नेता जितेंद्र अवहाद के खिलाफ भाजपा शिकायत दर्ज कराएगी। पढ़िए, देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ों खबरों के लाइव अपडेट।

Aaj ki Breaking News

लाइव अपडेट:-

LIVE Feed
Jan 04, 2024, 9:58 PM IST

राम मंदिर ट्रस्ट ने शेयर की श्री राम जन्मभूमि के प्रवेश द्वार की तस्वीरें

श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रवेश द्वार पर हाथी, शेर, हनुमान जी और गरुड़ की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। ये मूर्तियां राजस्थान के बंसी पहाड़पुर गांव से प्राप्त गुलाबी बलुआ पत्थर से बनाई गई हैं: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र
Jan 04, 2024, 9:14 PM IST
तमिल नाडु

तमिलनाडु में वीरपांडिया कट्टाबोम्मन की 265वीं जयंती के अवसर पर थूथुकुडी के विलाथिकुलम में बैलगाड़ी दौड़ आयोजित की गई।
Jan 04, 2024, 8:23 PM IST

11 जनवरी को अगली बैठक

कांग्रेस घोषणापत्र समिति ने AICC मुख्यालय में बैठक हुई। बैठक के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि "कुछ भी तय नहीं हुआ है।" अब कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी की अगली बैठक 11 जनवरी को वर्चुअली होगी।
Jan 04, 2024, 7:50 PM IST

हिमाचल सीएम की शाह से मुलाकात

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
Jan 04, 2024, 7:48 PM IST

अयोध्या में लगाए जा रहे CCTV

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह से पहले बेहतर सुरक्षा की व्यवस्था के लिए शहर में CCTV लगाए जा रहे हैं। अयोध्या SSP राजकरण नय्यर ने कहा, "आगामी कार्यक्रम के दृष्टिगत हमें मुख्यालय से और जोन के अन्य जिलों से अतिरिक्त पुलिसबल प्राप्त हो रहे हैं... इसका मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। मंदिरों, होटलों, धर्मशालाओं में रहने वाले लोगों के सत्यापन की कार्रवाई पूर्ण रूप से प्रचलित है। CCTV के नेटवर्क को दिन प्रतिदिन बढ़ाया जा रहा है।"
Jan 04, 2024, 6:41 PM IST

मॉडल दिव्या पाहुजा के हत्यारोपी गिरफ्तार

हरियाणा: मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या मामले में आरोपी होटल मालिक अभिजीत, हेमराज और ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया।
Jan 04, 2024, 6:33 PM IST

हिस्ट्रीशीटर मुन्ना यादव की संपत्ति ध्वस्त

यूपी: कन्नौज के धीरपुर इलाके में हिस्ट्रीशीटर मुन्ना यादव की संपत्ति ध्वस्त की गई है। मुन्ना यादव पर पुलिस कांस्टेबल सचिन राठी की हत्या का आरोप है, जो उस टीम का हिस्सा था, जो उसके एनकाउंटर के लिए भेजी गई थी।
Jan 04, 2024, 5:38 PM IST

सिंह द्वार की तस्वीरें साझा

अयोध्या, उत्तर प्रदेश: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने राम मंदिर के सिंह द्वार की तस्वीरें साझा कीं
Jan 04, 2024, 5:37 PM IST

हिज्बुल मुजाहिदीन का आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिज्बुल मुजाहिदीन संगठन के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। वह जम्मू-कश्मीर में विभिन्न आतंकी घटनाओं में शामिल है। गिरफ्तार आतंकी का नाम जावेद मट्टो है। NIA की टीम भी उसकी तलाश में थी: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल
Jan 04, 2024, 4:24 PM IST

शीतलहर का प्रकोप जारी

राजस्थान के कुछ हिस्सों में जारी है भीषण शीतलहर, प्रदेश में सबसे कम सीकर में दर्ज किया न्यूनतम 1 डिग्री सेल्सियस तापमान
Jan 04, 2024, 2:27 PM IST

देश में कोरोना के नए वैरिएंट के कितने केस

जारी है कोरोना वायरस की रफ्तार, 3 जनवरी तक देश के 12 राज्यों में मिले कोरोना वायरस के नए वैरिएंट JN.1 के कुल 541 केस
Jan 04, 2024, 12:16 PM IST

बीजेपी ने बुलाई बैठक

2024 के लोकसभा चुनाव और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों पर चर्चा के लिए 6 जनवरी को बीजेपी ने बुलाई राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक
Jan 04, 2024, 11:38 AM IST

केजरीवाल करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

शराब नीति मामले में ईडी के समन को लेकर आज दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
Jan 04, 2024, 11:34 AM IST

गुजरात दौरे पर केजरीवाल

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर 6 से 8 जनवरी तक गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, जेल में बंद पार्टी नेता चैत्र वसावा और उनके परिवार से भी मिलेंगे केजरीवाल
Jan 04, 2024, 11:08 AM IST

वाईएस शर्मिला को आंध्र में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

वाईएस शर्मिला के कांग्रेस में शामिल होते वक्त पार्टी सांसद राहुल गांधी भी रहे मौजूद, आंध्र प्रदेश में वाईएस शर्मिला को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
Jan 04, 2024, 11:05 AM IST

वाईएस शर्मिला कांग्रेस में शामिल

वाईएसआरटीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला कांग्रेस में शामिल, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+