Aaj ki Taja Khabar LIVE: बांग्लादेश में यात्रियों से भरी ट्रेन में आग, 5 की मौत, कई घायल

Aaj ke Taja Samachar Live Updates: मिजोरम में सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके महूसस किए गए हैं और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई है। दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत ठंड के आगोश में है और लगातार गिर रहे पारे की वजह से लोग ठिठुर रहे हैं। वहीं, इसी कड़ाके की ठंड के बीच दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल भी जारी है। जम्मू कश्मीर में शोपियां जिले के चोटीगाम इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पढ़िए, देश-दुनिया से जड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स।

Aaj ki Breaking News

लाइव अपडेट:-

LIVE Feed
Jan 06, 2024, 12:21 AM IST

बांग्लादेश में पैसेंजर ट्रेन में आग, 5 की मौत

बांग्लादेश में यात्रियों से भरी एक पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग फैल गई। मेगासिटी के मुख्य रेल टर्मिनल के पास ढाका में ये घटना हुई। मौके पर अफरा तफरी मच गई। चीख पुकार सुन ट्रेन से लोगों को बाहर निकालने के लिए दौड़ पड़े। सोमॉय टीवी के मुताबिक बांग्लादेश की जिस पैसेंजर ट्रेन में आग लगी उसमें कुछ भारतीय नागरिक भी यात्रा कर रहे थे। घटना में पांच लोगों की मौत हो गई।
Jan 05, 2024, 11:24 PM IST
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में एक साथ कई संग्रहालयों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे। एक ईमेल में कोलाबा में छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय और वर्ली में नेहरू विज्ञान केंद्र सहित प्रमुख संग्रहालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिसको लेकर जांच कर रही मुंबई पुलिस ने कहा, "पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने उन संग्रहालयों की जांच की गई है। स्थल पर किसी विस्फोटक का कोई निशान नहीं मिला।"
Jan 05, 2024, 10:44 PM IST

अरब सागर में शुक्रवार देर शाम भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र
Jan 05, 2024, 10:21 PM IST

1.5 करोड़ के ड्रग के साथ दो तस्कर दबोचे गए

असम राइफल्स ने दो ड्रग तस्करों को 132 किलोग्राम मारिजुआना के साथ गिरफ्तार किया। जिसकी अनुमानित कीमत 1.5 करोड़ रुपये है।
Jan 05, 2024, 7:59 PM IST

BJP विधायक सुनील कांबले ने पुलिस कर्मी को जड़ा थप्पड़

BJP विधायक सुनील कांबले को पुणे के ससून अस्पताल में एक कार्यक्रम के दौरान एक पुलिस कर्मी को थप्पड़ मारते देखा गया। घटना के वक्त डिप्टी सीएम अजित पवार कार्यक्रम में मंच पर मौजूद थे।
Jan 05, 2024, 5:21 PM IST

'सभी गुंडों को ममता का संरक्षण प्राप्त', BJP का तंज

पश्चिम बंगाल में आज ईडी टीम पर हुए हमले पर बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने ममता बनर्जी पर तंज कसा। कहा कि सभी गुंडे जानते हैं कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है. उन्हें सीएम ममता बनर्जी का संरक्षण प्राप्त है। ममता बनर्जी को उन्हें बनाए रखने का कोई अधिकार नहीं है।
Jan 05, 2024, 3:56 PM IST

बंगाल के राज्यपाल ने गृह सचिव और DGP किया तलब

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने आज संदेशखली में छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हमले के बाद गृह सचिव और डीजीपी को तलब किया।
Jan 05, 2024, 3:46 PM IST

हिज्बुल का आतंकी 7 दिन दिल्ली पुलिस की कस्टडी में

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी जावेद अहमद मट्टू की 7 दिन की हिरासत दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दे दी।
Jan 05, 2024, 2:51 PM IST

दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कुख्यात लुटेरा को दबोचा

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने थोड़ी देर की गोलीबारी के बाद एक कुख्यात अंतरराज्यीय लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है। वह अपराध के 15 से अधिक मामलों में शामिल रहा है। उसके पास से एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किये गये।
Jan 05, 2024, 12:16 PM IST

संसद सुरक्षा चूक मामला

संसद सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत अगले आठ दिनों के लिए और बढ़ाई
Jan 05, 2024, 12:07 PM IST

वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचीं जान्हवी कपूर

आंध्र प्रदेश में तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर
Jan 05, 2024, 10:47 AM IST

MLC चंद्रशेखर रेड्डी की कार का एक्सीडेंट

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में लॉरी से टकराई एमएलसी पर्वतारेड्डी चंद्रशेखर रेड्डी की कार, अस्पताल में भर्ती कराए गए पर्वतारेड्डी चंद्रशेखर रेड्डी, हालत खतरे से बाहर
Jan 05, 2024, 10:41 AM IST

ईडी की टीम पर हमला

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में ईडी की टीम पर छापेमारी के दौरान हमला, संदेशखाली इलाके में हुआ हमला
Jan 05, 2024, 10:32 AM IST

ठंड से ठिठुरे लोग

यूपी के कानपुर में भी ठंड से कांप रहे लोग, कड़कड़ाती सर्दी से बचने के लिए ले रहे अलाव का सहारा
Jan 05, 2024, 10:01 AM IST

22 ट्रेनें लेट

कोहरे की वजह से दिल्ली आने-जाने वाली 22 ट्रेनें लेट, उत्तर भारत में लगातार बढ़ रहा ठंड का प्रकोप
Jan 05, 2024, 9:59 AM IST

अवैध हथियार और कैश बरामद

पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और सहयोगी के परिसरों से ईडी ने बरामद किए अवैध विदेशी हथियार, 100 से अधिक शराब की बोतलें और 5 करोड़ की नकदी
Jan 05, 2024, 8:56 AM IST

इंडिगो की फ्लाइट्स लेट

खराब मौसम और कोहरे की वजह से इंडिगो की जयपुर, पटना और अमृतसर की फ्लाइट्स में देरी, कंपनी ने जारी किया बयान
Jan 05, 2024, 8:53 AM IST

मिजोरम में भूकंप

मिजोरम में सुबह 7 बजकर 18 मिनट पर महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 3.5 तीव्रता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+