Breaking Live: 'चुनावों के लिए BJP का घोषणापत्र कांग्रेस की गारंटी की नकल', CM भूपेश बघेल का तंज

Breaking News LIVE Today: दिवाली से पहले एक बार फिर राजधानी दिल्ली गैस का चैंबर बन गई है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दो दिनों में हालात और बिगड़ेंगे। हालांकि सरकार इसको रोकने के लिए जरूरी कदम उठा रही। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें तो इजराइल और हमास में युद्ध जारी है। हमारी नजर इन खबरों पर बनी हुई है। लगातार ब्रेकिंग अपडेट के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें-

breaking

LIVE Feed
Nov 03, 2023, 8:36 PM IST

'BJP का घोषणापत्र कांग्रेस की गारंटी की नकल'

राज्य चुनावों के लिए बीजेपी के घोषणापत्र पर, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस की गारंटी की नकल की। उन्होंने (किसानों की) ऋण माफी के बारे में बात नहीं की। अमित शाह के बयान 'उनकी सरकार राज्य में हुए भ्रष्टाचार की जांच करेगी और सीएम को जेल भेजा जाएगा' पर सीएम बघेल ने कहा कि उन्हें पहले रमन सिंह को गिरफ्तार करना चाहिए। रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह का नाम पनामा मामले में है। अगर आप सेलेक्टिव काम करेंगे तो लोग इसे पसंद नहीं करेंगे।
Nov 03, 2023, 2:31 PM IST

'PM मोदी और राहुल की 'राम-श्याम' की अच्छी जोड़ी'

एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कमलनाथ ने साबित कर दिया है कि बाबरी मस्जिद के विध्वंस में कांग्रेस की बीजेपी और आरएसएस के बराबर भूमिका थी। कांग्रेस और बीजेपी दोनों हिंदुत्व की विचारधारा पर काम करते हैं। अब, हमें उम्मीद है कि पीएम मोदी ऐसा करेंगे।" जनवरी में जब राहुल गांधी किसी कार्यक्रम में जाएं तो उन्हें अपने साथ ले जाएं। यह 'राम-श्याम' की अच्छी जोड़ी होगी।
Nov 03, 2023, 2:04 PM IST

एल्विश की गिरफ्तारी की मांग

उत्तर प्रदेश पुलिस ने रेव पार्टियों में सांप का जहर उपलब्ध कराने के आरोप में यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ की गई है। भाजपा सांसद और पीपल फॉर एनिमल्स (PFA) की संस्थापक मेनका गांधी ने कहा, "उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। यह ग्रेड-1 अपराध है - यानी सात साल की जेल...PFA ने जाल बिछाया और इन लोगों को पकड़ लिया। वे अपने वीडियो में सांपों की लुप्तप्राय प्रजातियों का उपयोग करते हैं। बाद में हमें पता चला कि वह नोएडा और गुरुग्राम में सांपों का जहर बेचते हैं।
Nov 03, 2023, 2:03 PM IST

नीदरलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
Nov 03, 2023, 1:12 PM IST

20 अतिरिक्त मेट्रो

दिल्ली और उसके पड़ोसी शहरों के लोगों को सार्वजनकि परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो आज (3 नवंबर) से अपने नेटवर्क पर 20 अतिरिक्त ट्रेन चला रही।
Nov 03, 2023, 1:11 PM IST

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर और GRAP-3 उपायों के सख्त कार्यान्वयन के मुद्दे पर दिल्ली सचिवालय में सभी संबंधित विभागों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
Nov 03, 2023, 11:40 AM IST

भारत के दौरे पर भूटान के राजा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक का गुवाहाटी पहुंचने पर स्वागत किया। किंग 3-10 नवंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यात्रा के दौरान वे पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उनसे मुलाकात करेंगे।
Nov 03, 2023, 11:39 AM IST
आंध्र प्रदेश

क्रिकेटर ऋषभ पंत और अक्षर पटेल ने भगवान बालाजी मंदिर के दर्शन किए।
Nov 03, 2023, 11:09 AM IST
उत्तर प्रदेश

बुरे फंसे एल्विश यादव

रेव पार्टियों में सांप का जहर उपलब्ध कराने के आरोप में यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ नोएडा सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज़ की गई है। पार्टियों में जहर सप्लाई करने के लिए वे मोटी रकम वसूलते थे। छापेमारी में 9 सांपों को भी बचाया गया है।
Nov 03, 2023, 10:17 AM IST

दिल्ली के हालात खराब

आज दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया है।
Nov 03, 2023, 10:16 AM IST
केरल

AQI (एयर इंटेलिजेंस यूनिट) के अधिकारियों ने 2 नवंबर को कोचीन हवाई अड्डे पर एक यात्री को रोका और उसके कब्जे से विदेशी मूल के सोने के बटन, अंगूठी और हेयर क्लिप जब्त की। जींस की तीन जोड़ी में बटन सिले हुए थे। जब्त किए गए कुल 216 ग्राम सामान की कीमत 11,63,981 रुपए है।
Nov 03, 2023, 10:16 AM IST

बीजेपी की लिस्ट जारी

बीजेपी ने राजस्थान में आगामी चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की सूची जारी की।
Nov 03, 2023, 10:15 AM IST

राजस्थान में ईडी का छापा

प्रवर्तन निदेशालय (ED) जल जीवन मिशन मामले में राजस्थान में 25 स्थानों पर तलाशी ले रही है। IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल और IRS अधिकारी रोली अग्रवाल के जयपुर स्थित आवास पर तलाशी चल रही है।
Nov 03, 2023, 10:14 AM IST

'वर्ल्ड फूड इंडिया 2023' का उद्घाटन करेंगे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में भारत मंडपम में 'वर्ल्ड फूड इंडिया 2023' कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+