Breaking News Live: पश्चिम बंगाल में अगले 2 घंटों के दौरान ओलावृष्टि और बारिश की संभावना

Breaking News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू में 32,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया, तो वहीं दूसरी ओर किसानों ने केंद्र सरकार के 5 वर्षीय न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के नए प्रस्ताव को खारिज कर दिया है।

 Breaking News Live

अगर मौसम की बात करें तो देश के कई राज्यों में कल रात से बारिश हो रही है, दिल्ली में भी एक दिन पहले बारिश हुई है, आज भी मौसम विभाग ने कई राज्यों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें देश दुनिया की तमाम खबरें इस पेज पर, पल-पल के अपडेट के लिए पेज की रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Feb 21, 2024, 4:54 AM IST

स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे पर क्या बोले शिवपाल

स्वामी प्रसाद मौर्य के समाजवादी पार्टी से इस्तीफे पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह उनकी अंतरात्मा की बात है। मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि उन्होंने ऐसा फैसला क्यों लिया। यह उनके लिए कोई नई बात नहीं है।
Feb 21, 2024, 2:42 AM IST

भारत दौरे पर पहुंचे क्यारीकोस मित्सोटाकिस

हेलेनिक गणराज्य के प्रधान मंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। पीएम मित्सोटाकिस रायसीना डायलॉग 2024 में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता हैं। हवाई अड्डे पर राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने उनका स्वागत किया।
Feb 21, 2024, 1:31 AM IST

संदेशखाली घटना पर क्या बोलीं वित्त मंत्री

पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि आज बंगाल के विपक्षी नेता और अन्य लोग हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक संदेशखाली गए थे। हाईकोर्ट ने कहा था कि आप संदेशखाली जा सकते हैं, लेकिन ऐसे बयान न दें जिससे नुकसान हो। किसी भी तरह की अशांति हो।
Feb 20, 2024, 10:10 PM IST

पश्चिम बंगाल में अगले 2 घंटों के दौरान ओलावृष्टि!

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि कोलकाता रडार इमेजरी से पता चलता है कि गंगीय पश्चिम बंगाल (हुगली, पूर्वी बर्दवान और आसपास के क्षेत्रों) में अगले 2 घंटों के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश और अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।
Feb 20, 2024, 8:29 PM IST

'PM मोदी के कार्यकाल में डायरेक्ट बेनिफिट'

एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि पहले कई घोटाले होते थे... 2जी घोटाला, कोयला घोटाला। इसमें कौन लोग शामिल थे? वही कांग्रेस के लोग जो आज तेलंगाना पर शासन कर रहे हैं...प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में आपको डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर मिला।
Feb 20, 2024, 6:02 PM IST

अरविंद केजरीवाल का बयान

चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हम सबने देखा कि किस तरह चंडीगढ़ के चुनाव में 20 वोट INDIA गठबंधन के थे और 16 वोट भाजपा के थे। INDIA गठबंधन के उम्मीदवार को हारा हुआ घोषित कर दिया गया। भारतीय इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। हम सुप्रीम कोर्ट का बहुत धन्यवाद करते हैं। देश में जिस तरह के हालात हैं, ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का फैसला जनतंत्र के लिए बहुत अहम है। ये INDIA गठबंधन की बहुत बड़ी जीत है और पहली जीत है। ये जीत बहुत मायने रखती है। हम लोग ये जीत छीनकर लाए हैं। उन(भाजपा) लोगों ने तो ये चुनाव चोरी कर लिए थे।"
Feb 20, 2024, 5:56 PM IST

बेइमानी करती हुई पकड़ी गई बीजेपी- आप मंत्री

दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, "दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी, दुनिया की सबसे नौजवान पार्टी के साथ बेइमानी करती हुई पकड़ी गई। आज आम आदमी पार्टी की चिंता ये है कि इस देश में लोकतंत्र कैसे बचेगा? जब कैमरे के सामने केंद्र सरकार जैसी बड़ी पार्टी बेइमानी पर उतर आएगी तो जहां कैमरा नहीं है वहां इस केंद्र सरकार पर कैसे भरोसा किया जाए?"
Feb 20, 2024, 5:09 PM IST

AAP उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने मनाया जश्न

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए AAP उम्मीदवार कुलदीप कुमार जश्न मनाते हुए।
Feb 20, 2024, 5:08 PM IST

चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष का बयान

चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा, "...हम सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हैं... आज हमने देख लिया कि सच की जीत होती है... हमारे साथी बहुत हताश थे कि इतनी मेहनत करने के बाद भी ये हुआ... आज का दिन चंडीगढ़ के इतिहास के लिए ऐतिहासिक है... कुलदीप कुमार टीटा मेयर होंगे... ये उन लोगों के लिए सबक है जो लोकतंत्र की हत्या करना चाहते हैं..."
Feb 20, 2024, 4:56 PM IST

मेयर चुनाव के नतीजों पर सचिन पायलट

मुंबई: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "मैं सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत करता हूं... मुझे आश्चर्य है कि चंडीगढ़ में चुनाव कैसे हुए कि सर्वोच्च न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा... मुझे लगता है कि यह घटना चुनाव आयोग के भविष्य के कार्यों के लिए एक उदाहरण होनी चाहिए।"
Feb 20, 2024, 4:55 PM IST

लोहे के सरियों से लदे रिक्शा से टकराई बस, 8 गंभीर

गुजरात: एक बस लोहे के सरियों से लदे रिक्शा से टकरा गई और बस में सरिए घुस गए। बस में सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना बनासकांठा के डिसा में बनासपुल के पास हुई।
Feb 20, 2024, 4:54 PM IST

AAP उम्मीदवार विजेता घोषित

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि AAP उम्मीदवार को चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर पद के लिए वैध रूप से निर्वाचित उम्मीदवार घोषित किया जाए।
Feb 20, 2024, 3:47 PM IST

राहुल गांधी को दिखाए गए काले झंडे

रायबरेली में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को दिखाए गए काले झंडे।
Feb 20, 2024, 3:10 PM IST

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला

चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने वोटिंग के दौरान अमान्य किए गए 8 वोट को मान्य करने का ​आदेश दिया है।
Feb 20, 2024, 2:05 PM IST

मराठा आरक्षण बिल पास

महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में मराठा आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पास हो गया है।
Feb 20, 2024, 1:08 PM IST

पीएम मोदी ने कहा- अब जम्मू-कश्मीर विकास कर रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू कश्मीर दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने कहा, ''मुझे आप पर पूरा भरोसा है और हम 'विकसित जम्मू-कश्मीर' बनाएंगे।'' मोदी आपके 70 साल के सपनों को आने वाले सालों में पूरा करेंगे। पहले जम्मू-कश्मीर से बम, अपहरण और अलगाव की खबरें ही आती थीं, लेकिन अब जम्मू-कश्मीर विकास कर रहा है और आगे बढ़ रहा है।''
Feb 20, 2024, 1:05 PM IST

शुभेंदु अधिकारी को संदेशखाली जाने से रोका गया

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी को संदेशखाली जाने से पश्चिम बंगाल पुलिस ने रोक दिया। बता दें कि कल कोलकाता हाईकोर्ट ने उनको संदेशखाली जाने की अनुमति मिली थी।
Feb 20, 2024, 12:37 PM IST

पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन को पीएम ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन और संगलदान स्टेशन-बारामूला स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई।
Feb 20, 2024, 12:04 PM IST

जम्मू कश्मीर पहुंचे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर पहुंचे हैं। जम्मू में सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत और अभिनंदन किया।
Feb 20, 2024, 11:31 AM IST

राहुल गांधी को राहत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि केस में बड़ी राहत मिली है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने मंगलवार को राहुल गांधी को मामले में बेल दे दी। मामला 2018 में अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप से जुड़ा है।
Feb 20, 2024, 10:48 AM IST

मराठा आरक्षण पर बड़ा फैसला

महाराष्ट्र सरकार ने मराठा आरक्षण को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 10 फीसदी आरक्षण देने के प्रस्ताव मुहर लगा दी है।
Feb 20, 2024, 10:43 AM IST

चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर आज फिर सुनवाई होनी है। कोर्ट में बैलेट पेपर पेश किए जाएंगे।
Feb 20, 2024, 8:38 AM IST

3 नए IIM का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में 3 नए IIM (जम्मू, बोधगया और विशाखापत्तनम) का करेंगे उद्घाटन
Feb 20, 2024, 8:37 AM IST

जम्मू-कश्मीर के दौरे पर PM मोदी

आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, जनसभा को करेंगे संबोधित।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+