Aaj ki Taja Khabar LIVE: पीएम मोदी का फ्रांस के राष्‍ट्रपति को गिफ्ट किया राम मंदिर मॉडल

Aaj ke Taja Samachar Live Updates: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर वीरता पुरस्कार का ऐलान किया गया है। जिसमें पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के कुल 1132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पश्चिम बंगाल में एंट्री कर गई। अयोध्या में बने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से ही रामलला के दर्शनों के लिए मंदिर खुले हैं। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है।

पढ़िए, देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स

Aaj ke Taja Samachar

LIVE Feed
Jan 25, 2024, 9:42 PM IST

भारत की पहली महिला हाथी महावत को मिला पद्म श्री

पारबती बरुआ, भारत की पहली महिला हाथी महावत, जिन्होंने सामाजिक कार्य (पशु कल्याण) के क्षेत्र में पद्म श्री प्राप्त करने के लिए रूढ़िवादिता से उबरने के लिए 14 साल की उम्र में जंगली हाथियों को वश में करना शुरू किया था।
Jan 25, 2024, 8:40 PM IST

राम मंदिर मॉडल किया गिफ्ट

राजस्थान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन को राम मंदिर की प्रतिकृति उपहार में दी।
Jan 25, 2024, 8:39 PM IST

जेडीयू नेता केसी त्यागी का बड़ा बयान

दिल्ली: जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा ने कहा कि INDIA गठबंधन सलामत है। JDU इसका हिस्सा है। नीतीश कुमार के एनडीए में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, " ऐसा अभी कुछ भी नहीं है।" बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परिवारवाद वाले बयान और रोहिणी आचार्य के ट्वीट पर केसी त्यागी ने कहा, "बच्चों के कमेंट पर हम कमेंट नहीं करते। नीतीश कुमार की टिप्पणी न तो लालू यादव पर थी और न ही सोनिया गांधी पर थी। वह कर्पूरी ठाकुर की सराहना कर रहे थे।"
Jan 25, 2024, 7:44 PM IST

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का संबोधन

दिल्ली: 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, " इस संदर्भ में मुझे महात्मा गांधी का स्मरण होता है। बापू ने ठीक ही कहा था, “जिसने केवल अधिकारों को चाहा है, ऐसी कोई भी प्रजा उन्नति नहीं कर सकी है। केवल वही प्रजा उन्नति कर सकी है जिसने कर्तव्य का धार्मिक रूप से पालन किया है।”
Jan 25, 2024, 7:43 PM IST

मैक्रॉन के साथ पीएम मोदी का हवा महल दौरा

जयपुर (राजस्थान): पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने हवा महल का दौरा किया।
Jan 25, 2024, 6:50 PM IST

जयपुर में रोड शो

राजस्थान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने जयपुर में रोड शो निकाला।
Jan 25, 2024, 6:17 PM IST

वजीरपुर इलाके में लगी आग

दिल्ली: वजीरपुर इलाके में रसोई के बर्तन बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। घटना स्थल से पांच लोग लापता है। दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद है।
Jan 25, 2024, 6:16 PM IST

अग्निवीर के परिवार को सीएम मान ने सौंपा 1 करोड़ रुपये का चेक

लुधियाना: ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले अग्निवीर अजय सिंह के परिवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 1 करोड़ रुपये का चेक दिया.
Jan 25, 2024, 6:14 PM IST

पुलवामा में सुरक्षा बलों को मिली संदिग्ध वस्तु

जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि आज दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के बदीबाग पाहु इलाके में सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध वस्तु का पता लगाया और उसे नष्ट कर दिया। कोई क्षति या चोट की सूचना नहीं मिली।
Jan 25, 2024, 5:18 PM IST

खड़गे ने तेलंगाना में कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

हैदराबाद: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "...हमने आपको जो वादे किए थे वो हम निभाएंगे। वो दिन चले गए जब वादे किए जाते थे लेकिन निभाए नहीं जाते थे... प्रधानमंत्री मोदी ने ही कई वादे किए... हर अखबार में पहले पन्ने पर मोदी की गारंटी लिखी होती है। क्या है मोदी की गारंटी? उन्होंने (पीएम मोदी) गारंटी दी थी कि 2 करोड़ नौकरियां देंगे, क्या उन्होंने दिए?... आपने पहले की ही गारंटी नहीं दी तो अब किस बात की गारंटी देने वाले हैं?..."
Jan 25, 2024, 5:17 PM IST

जयपुर में इमैनुएल मैक्रॉन

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने जयपुर के आमेर किले में राजस्थानी चित्रकला की सराहना की और कलाकारों से बातचीत की।
Jan 25, 2024, 5:16 PM IST

बीटिंग दी रिट्रीट का रिहर्सल

अमृतसर (पंजाब): गणतंत्र दिवस 2024 की पूर्व संध्या पर अमृतसर के वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट का रिहर्सल चल रहा है।
Jan 25, 2024, 5:15 PM IST

यूएनजीए अध्यक्ष की 26/11 स्मारक पर श्रद्धांजलि

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के अध्यक्ष डेनिस फ्रांसिस और संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मुंबई के ताज होटल में 26/11 स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Jan 25, 2024, 5:14 PM IST

जगदीश शेट्टार की वापसी पर हुबली में जश्न

कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार के दोबारा भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर उनके समर्थकों ने हुबली में पटाखे फोड़े और जश्न मनाया।
Jan 25, 2024, 4:37 PM IST

इमैनुएल मैक्रों ने आमेर किले का दौरा किया

जयपुर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने आमेर किले का दौरा किया।
Jan 25, 2024, 3:39 PM IST

जयपुर पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी दो दिवसीय यात्रा के तहत जयपुर पहुंचे। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनका स्वागत किया।
Jan 25, 2024, 3:35 PM IST

'अधीर रंजन चौधरी की वजह से टूटा इंडिया गठबंधन'

तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ ब्रायन ने गुरुवार को कहा, "पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी के बीच गठबंधन नहीं होने के पीछे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी जिम्मेदार हैं।"
Jan 25, 2024, 2:59 PM IST

बुलंदशहर में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

बुलंदशहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "किसानों के लिए जितना हमारी सरकार ने काम किया है उतना पहले किसी सरकार ने नहीं किया है। बीते 10 वर्षों में जन कल्याण की हर योजना का सीधा लाभ हमारे छोटे किसानों को मिला है। करोड़ों पक्के घर बने हैं तो इनके बहुत बड़े लाभार्थी गरीब किसान और खेत मजदूर हैं। गांवों के करोड़ो घरों में टॉयलेट बने हैं।
Jan 25, 2024, 2:06 PM IST

बुलंदशहर पहुंचे PM मोदी, चुनावी अभियान का करेंगे शंखनाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए बुलंदशहर पहुंचे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
Jan 25, 2024, 1:56 PM IST

बंगाल में राहुल गांधी को TMC ने दिखाए पोस्टर

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर गई। इस दौरान कूच बिहार में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांंधी के काफिले को पोस्टर दिखाए। पोस्‍टर में लिखा था बंगाल में दीदी काफी हैं।
Jan 25, 2024, 1:33 PM IST

31 लोगों को मिला जीवन रक्षा पदक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 31 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार-2023 प्रदान करने की मंजूरी दे दी है। जिसमें 3 को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 7 को उत्तम जीवन रक्षा पदक और 21 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक शामिल हैं।
Jan 25, 2024, 1:07 PM IST

शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसे में 12 की मौत

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। ऑटो टैक्सी और ट्रक की भिड़ंत में 12 लोगों की मौत की खबर है।
Jan 25, 2024, 12:24 PM IST

अन्याय के खिलाफ लड़ रहा INDIA गठबंधन

राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर गई। यहां उन्होंने कहा, भाजपा और आरएसएस देश में नफरत फैला रही हैं। इंडिया गठबंधन इसके खिलाफ लड़ने जा रहा है।
Jan 25, 2024, 11:54 AM IST

नवमतदाता सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

नवमतदाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जब देश में बहुमत की सरकार होती है, तो नीतियों और निर्णयों में स्पष्टता आती है। जब मैं दुनिया के बड़े नेताओं से मिलता हूं, तो मैं अकेला नहीं मिलता, बल्कि 140 करोड़ भारतीय मेरे साथ होते हैं। आज भारतीय पासपोर्ट देखा जाता है दुनिया भर में गर्व के साथ।"
Jan 25, 2024, 11:46 AM IST

नए वोटर्स से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "मैं देख पा रहा हूं कि बड़ी संख्या में बेटियां आज इस कार्यक्रम से जुड़ी हुई हैं। आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है। इस महत्वपूर्ण दिन देश के सबसे युवा मतदाताओं के बीच आना अपने आप में ऊर्जा से भर देने वाला है। मैं आप सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।"
Jan 25, 2024, 10:59 AM IST

PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का रोड शो

गणतंत्र दिवस पर इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मेहमान हैं। आज मैक्रों जयपुर पहुंचेंगे, जहां प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता होगी। इस दौरान जयपुर में PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का रोड शो भी होगा।
Jan 25, 2024, 10:53 AM IST

गणतंत्र दिवस पर वीरता पुरस्कार का ऐलान

गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर वीरता पुरस्कार का ऐलान किया गया है। जिसमें पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवा के कुल 1132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।
Jan 25, 2024, 10:52 AM IST

मैरी कॉम ने संन्यास की खबरों को सिरे से किया खारिज

6 बार की विश्व चैंपियन और 2012 ओलिंपिक पदक विजेता मैरी कॉम को लेकर ऐसी खबरें सामने आई थी कि वह संन्यास ले चुकी हैं। हालांकि अब बॉक्सर ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है।
Jan 25, 2024, 10:49 AM IST

भारत शुरू करेगा ब्रह्मोस मिसाइल का निर्यात

भारत अगले 10 दिनों में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के लिए ग्राउंड सिस्टम का निर्यात शुरू करेगा। डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत ने बताया कि इस साल मार्च तक क्रूज मिसाइलें भेजे जाने की उम्मीद है।
Jan 25, 2024, 9:47 AM IST

राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज असम के धुबरी से की शुरू

गुरुवार 25 जनवरी को राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की शुरुआत असम के धुबरी से की है। आज उनकी ये यात्रा पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+