Breaking News LIVE Today: 'बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला तो मोदी सरकार को हटा देंगे', लालू यादव

Breaking news in hindi: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पिछले 11 दिनों से फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिशें लगातार जारी हैं और उम्मीद लगाई जा रही है कि गुरुवार को रेस्क्यू टीम अपने मिशन में कामयाब हो जाएगी। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार शाम से ही तेज हवाएं चल रही हैं, लेकिन इसके बावजूद वायु प्रदूषण गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। इजरायल और हमास के बीच युद्ध को अल्प विराम देने पर सहमति बन गई है। बंधकों को रिहा करने की शर्त पर इजरायल अस्थाई तौर पर युद्ध रोकने के लिए तैयार हो गया है। पढ़िए देश, दुनिया, खेल, कारोबार और सिनेमा जगत से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट।

Aaj ki Taja Khabar Latest Breaking News Live Updates Today Read News in Hindi 22 Nov 2023

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Nov 22, 2023, 10:59 PM IST

आतंकवाद कतई स्वीकार नहीं: पीएम

जी-20 में प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है। पीएम ने कहा कि गाजा में लोगों को मानवीय मदद पहुंचानी चाहिए।
Nov 22, 2023, 10:52 PM IST

'इंडिया WC हारा क्योंकि यह इंदिरा की जन्मतिथि पर हुआ'

राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए की गई पनौती टिप्पणी पर हिमंत बिस्वा सरमा ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि भारत विश्व कप इसलिए हारा क्योंकि यह इंदिरा गांधी की जन्मतिथि पर हुआ था।
Nov 22, 2023, 10:51 PM IST

इन लोगों के पास कहने को कुछ नहीं: गहलोत

अशोक गहलोत ने कहा कि पीएम मोदी पांच साल के लिए मुफ्त अनाज का ऐलान कर रहे हैं, हमे इससे कोई दिक्कत नहीं है। यहां पीएम, गृहमंत्री, 5-5 मुख्यमंत्री, कई सांस आ रहे हैं। इन लोगों के पास कहने को कुछ नहीं है। ये सभी एक ही बात कह रहे हैं।
Nov 22, 2023, 7:18 PM IST

'बिहार को विशेष राज्य का दर्जा न मिला तो मोदी सरकार गई'

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव का कहना है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए। अगर मोदी सरकार नहीं देगी तो हम मोदी सरकार को हटा देंगे।
Nov 22, 2023, 4:30 PM IST

'गहलोत सरकार में महिला अत्याचार के 5 लाख से केस दर्ज'

राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाओं पर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के जालौर में कहा कि मोदी जी ने नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद संसद में महिलाओं को 33% आरक्षण दिया। लेकिन गहलोत सरकार क्या कर रही है? पिछले 5 वर्षों में राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के 5 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए। भारत में बलात्कार के कुल मामलों में से 22% राजस्थान से हैं। गहलोत सरकार हमारी माताओं और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती। मैं गारंटी देता हूं कि भाजपा ऐसा करेगी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
Nov 22, 2023, 2:53 PM IST

AIMIM नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ केस दर्ज

हैदराबाद के ललिताबाग में एक अभियान को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने एक पुलिस इंस्पेक्टर को धमकी दी। साथ ही उसे मौके से चले जाने को कहा। पुलिस इंस्पेक्टर ने उनसे आदर्श आचार संहिता के तहत समय पर बैठक समाप्त करने को कहा। मामले में संतोष नगर SHO की शिकायत पर अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला आईपीसी की धारा 353 (आधिकारिक कर्तव्यों में बाधा डालना) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। यह जानकारी दक्षिण पूर्व क्षेत्र के डीसीपी रोहित राजू ने दी है।
Nov 22, 2023, 2:18 PM IST

NIA का एक्शन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी पंजाब और हरियाणा में 14 स्थानों पर गैरकानूनी 'गैरकानूनी एसोसिएशन', सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) से जुड़े संदिग्धों के परिसरों पर छापेमारी कर रही है।
Nov 22, 2023, 1:51 PM IST

चेन्नई - सबवे में फंसी बस

तमिलनाडु: एमटीसी की एक बस चेन्नई के मूलक्कोथलम में एक सबवे में फंस गई। जिसे बाद में परिवहन विभाग और निगम कर्मियों के प्रयास से वहां से हटाया गया।
Nov 22, 2023, 1:38 PM IST

ई-वीज़ा सेवाएं फिर से शुरू

भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए ई-वीज़ा सेवाएं फिर से शुरू कीं: सूत्र
Nov 22, 2023, 12:15 PM IST

ऊटी में नहीं थम रही बारिश

तमिलनाडु में ऊटी शहर के कई हिस्सों में लगातार हो रही है बारिश, जगह-जगह भरा सड़कों पर पानी
Nov 22, 2023, 12:11 PM IST

विशाखापत्तनम में हादसा, 8 स्कूली बच्चे घायल

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में संगम सरत थिएटर के पास स्कूली बच्चों को ले जा रहे ऑटो और लॉरी की टक्कर, हादसे में आठ स्कूली बच्चे घायल
Nov 22, 2023, 9:20 AM IST

तमिलनाडु में बाढ़ जैसे हालात

तमिलनाडु में लगातार हो रही भारी बारिश से लोगों का जीवन हुआ मुश्किल, निचले इलाकों में पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात
Nov 22, 2023, 9:18 AM IST

41 मजदूरों की जान पर आफत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पिछले 11 दिनों से टनल में फंसे मजदूरों को निकालने की कोशिशें जारी, गुरुवार तक मिशन पूरा होने की उम्मीद
Nov 22, 2023, 9:01 AM IST

पुडुचेरी में आज स्कूल बंद

पुडुचेरी में हो रही भारी बारिश के चलते आज सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।
Nov 22, 2023, 8:49 AM IST

दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार शाम से ही चल रही हैं तेज हवाएं, लेकिन वायु प्रदूषण में राहत नहीं, अभी भी गंभीर श्रेणी में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+