Breaking News LIVE Today: 'टीम इंडिया जीतेगी वर्ल्ड कप', सोनिया गांधी ने जताया भरोसा

Breaking news in hindi: दिल्ली-एनसीआर को फिलहाल वायु प्रदूषण से राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है और हवा की क्वालिटी बहुत खराब कैटेगरी में बनी हुई है। वहीं, OpenAI ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कंपनी के सीईओ सैम ऑल्टमैन को नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी ने सैम की क्षमताओं पर अविश्वास जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के नागौर और भरतपुर में चुनावी रैलियां करेंगे। रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल मैच से पहले सुपरस्टार सलमान खान ने कहा है कि उन्हें भरोसा है कि विश्व कप की ट्रॉफी भारत ही उठाएगा। पढ़िए देश, दुनिया, खेल और कारोबार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट।

Aaj ki Taja Khabar

लाइव अपडेट:-

LIVE Feed
Nov 18, 2023, 10:59 PM IST

'टीम इंडिया जीतेगी वर्ल्ड कप'

टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रिय टीम इंडिया, मैं सबसे पहले इस विश्व कप के दौरान आपके अविश्वसनीय प्रदर्शन और उत्कृष्ट टीम वर्क के लिए आपको बधाई देकर शुरुआत करना चाहूंगी। आपने लगातार देश का गौरव बढ़ाया है। फाइनल तक की आपकी यात्रा प्रेरणादायक रही है और इसमें मूल्यवान सबक हैं, जो क्रिकेट के मैदान से परे हैं। ये सबक एकता, कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और खुद पर अटूट विश्वास के बारे में हैं। मैं आपको अपनी शुभकामनाएं भेजती हूं। आपके पास विश्व चैंपियन बनने के लिए जो कुछ होना चाहिए वह है।
Nov 18, 2023, 9:10 PM IST

यूपी में हलाल खाद्य उत्पादों पर लगा बैन

उत्तर प्रदेश: खाद्य आयुक्त कार्यालय ने आदेश जारी किया, "जन स्वास्थ्य के हित में उत्तर प्रदेश में हलाल प्रमाणित खाद्य पदार्थों के उत्पादन, भंडारण, वितरण एवं बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।"
Nov 18, 2023, 8:17 PM IST

उत्तराखंड

उत्तरकाशी सुरंग हादसे पर मेजर नमन नरूला ने कहा, "हमें एक ट्रैक बनाने का काम दिया गया है ताकि हम वर्टिकल ड्रिलिंग कर सकें... हमें लगभग 320 मीटर ट्रैक बनाना है... हमारा लक्ष्य है कि हमें इसे कल तक पूरा करना है, हम युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं..."
Nov 18, 2023, 8:16 PM IST

हैदराबाद:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया।
Nov 18, 2023, 8:16 PM IST

उत्तर प्रदेश

खाद्य आयुक्त कार्यालय ने आदेश जारी किया, "जन स्वास्थ्य के हित में उत्तर प्रदेश में हलाल प्रमाणित खाद्य पदार्थों के उत्पादन, भंडारण, वितरण एवं बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
Nov 18, 2023, 5:55 PM IST

हम फाइनल में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे- रोहित शर्मा

कल होने वाले ICC विश्व कप के फाइनल मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, "हमने इस दिन के लिए काफी पहले से तैयारी की थी। हमने टी20 विश्व कप और WTC फाइनल भी खेला था। तीनों प्रारूपों में हम सही खिलाड़ियों का चयन करना चाहते थे। हम पिछले ढाई साल से ऐसा कर रहे हैं। हमने हर किसी की भूमिका स्पष्ट कर दी है। इससे हमें बहुत मदद मिली है और उम्मीद है कि हम फाइनल में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"
Nov 18, 2023, 5:34 PM IST

विश्व कप: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुरक्षा कड़ी

गुजरात: कल 19 नवंबर को होने वाले 2023 विश्व कप फाइनल से पहले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Nov 18, 2023, 5:33 PM IST

इंडिया की जीत के लिए हवन

वाराणसी, उत्तर प्रदेश: प्रशंसकों ने विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया की जीत के लिए हवन किया।
Nov 18, 2023, 4:17 PM IST

मीनाक्षी लेखी ने लगाया घोटाले का आरोप

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली की आप सरकार पर घोटाले का आरोप लगाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए लेखी ने कहा कि बैंक और दिल्ली जल बोर्ड के वित्तीय विवरण में 166 करोड़ रुपये का अंतर है। उन्होंने बैंक खातों में पैसा जमा करने का दावा किया है लेकिन वे बैंक विवरण में मेल नहीं खाते हैं।
Nov 18, 2023, 3:50 PM IST

पीएम मोदी ने किए वीर तेजाजी के दर्शन

राजस्थान चुनाव: विधानसभा चुनाव के तहत नागौर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर तेजाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
Nov 18, 2023, 3:49 PM IST

गहलोत को पेट्रोलियम मंत्री ने घेरा

राजस्थान चुनाव: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जयपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में एक इंटरव्यू में सीएम गहलोत ने कहा था कि राजस्थान में पेट्रोल के दाम इसलिए ऊंचे हैं क्योंकि केंद्र ने इस पर टैक्स कम नहीं किया। पिछले 2 साल में नवंबर 2021 से 2023 तक राजस्थान सरकार ने पेट्रोल पर कर के रूप में 35,975 करोड़ रुपये एकत्र किए। यह दिल्ली, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ सहित 18 अन्य भारतीय राज्यों के सामूहिक कर से अधिक है। 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने दो वर्षों में कर के रूप में 32,594 करोड़ रुपये एकत्र किए। अकेले राजस्थान ने 18 अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में 2000 करोड़ रुपये अधिक एकत्र किए।
Nov 18, 2023, 3:47 PM IST

तेलंगाना चुनाव: अमित शाह ने बीआरएस-कांग्रेस को घेरा

तेलंगाना चुनाव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और बीआरएस परिवारवादी पार्टियां हैं। केसीआर अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी चाहती हैं कि राहुल गांधी पीएम बनें। हमने फैसला किया है कि जब हम सरकार बनाएंगे तो कोई बेटा या बेटी सीएम नहीं बनेगी, पिछड़े वर्ग का नेता सीएम बनेगा।"
Nov 18, 2023, 2:48 PM IST

के. कविता हुईं बेहोश

तेलंगाना चुनाव प्रचार के दौरान BRS एमएलसी के. कविता की अचानक तबीयत खराब हो गई। बीआरएस नेता डी-हाइड्रेशन की वजह से बेहोश हो गईं।
Nov 18, 2023, 2:22 PM IST

केजरीवाल को लेकर बीजेपी की पीसी

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी अब से थोड़ी देर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगी। बीजेपी सूत्रों के अनुसार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर बीजेपी नेता मीडिया से बात करेंगी।
Nov 18, 2023, 2:21 PM IST

क्रिकेट विश्व कप फाइनल से पहले ट्रैफिक रिहर्सल

गुजरात: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फाइनल से पहले अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह मलिक ने कहा, "...हमने सबके लिए उचित व्यवस्था की हैं...मैं लोगों से अपील करता हूं कि मेट्रो का इस्तेमाल करें। मेट्रो रात के लगभग 1 बजे तक चालू रहेगी...हमने ट्रैफिक को लेकर भी तैयारी कर ली हैं...आज हम इसके लिए शाम को रिहर्सल भी करेंगे..."
Nov 18, 2023, 2:14 PM IST

'भारत कल ट्रॉफी जीतेगा'

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि भारत कल ट्रॉफी जीतेगा। यह बेहद सफल टूर्नामेंट होगा। हमारे खिलाड़ी फॉर्म में हैं और हर मैच में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।"
Nov 18, 2023, 11:11 AM IST

वर्ल्ड कप फाइनल मैच की तैयारी

गुजरात के अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच की तैयारी, अहमदाबाद पहुंचने शुरू हुए भारतीय टीम के समर्थक
Nov 18, 2023, 11:05 AM IST

यमुना में दिखे जहरीले दाग

दिल्ली में बहुत खराब कैटेगरी में वायु प्रदूषण, यमुना नदी में तैरते दिखे जहरीले झाग
Nov 18, 2023, 10:39 AM IST

यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, '2047 में एयरोस्पेस और विमानन' विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन-सह-प्रदर्शनी का करेंगी उद्घाटन
Nov 18, 2023, 9:31 AM IST

नोएडा में हवा का स्तर बहुत खराब

उत्तर प्रदेश के नोएडा में हवा की क्वालिटी आज भी बहुत खराब कैटेगरी में, सेक्टर 44 के ड्रोन वीडियो में चारों तरफ दिखी स्मॉग की चादर
Nov 18, 2023, 9:29 AM IST

डॉ. साइरस पूनावाला को हार्ट अटैक

कोविशिल्ड वैक्सीन की निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के चेयरमैन और एमडी डॉ. साइरस पूनावाला को हार्ट अटैक आया है। हालांकि डॉक्टरों के मुताबिक अब उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है।
Nov 18, 2023, 9:25 AM IST

सलमान का भरोसा, वर्ल्ड कप जीतेगा इंडिया

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने फिल्म टाइगर 3 के एक इवेंट के दौरान कहा कि उन्हें भरोसा है कि वर्ल्ड का फाइनल मुकाबला भारतीय टीम ही जीतेगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+