Breaking News LIVE Today: हिंदू अमेरिकियों ने अयोध्या वे स्ट्रीट में निकाली मिनी कार और बाइक रैली

Breaking news in hindi: वायु प्रदूषण झेल रही दिल्ली में अब ठंड का सितम भी बढ़ने लगा है और पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। वहीं, अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। दिल्ली की मेयर शैली ओबेराय का फेसबुक पेज हैक हो गया है और उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। वहीं, संसद में हुई घुसपैठ के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पढ़िए, दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स यहां।

Aaj ki Taja Khabar

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Dec 17, 2023, 5:22 AM IST

हिंदू अमेरिकियों ने अयोध्या वे स्ट्रीट में निकाली मिनी कार और बाइक रैली

वाशिंगटन डीसी क्षेत्र में हिंदू अमेरिकियों ने अयोध्या राम मंदिर में आगामी प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाने के लिए 'अयोध्या वे' स्ट्रीट में एक स्थानीय हिंदू मंदिर, श्री भक्त अंजनेय मंदिर में एक मिनी कार और बाइक रैली का आयोजन किया।
Dec 17, 2023, 5:19 AM IST

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला विरोध मार्च

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम के गनमैन संदीप के आवास तक विरोध मार्च निकाला। जिसने कल अलप्पुझा में केएसयू (केरल छात्र संघ) और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर पिटाई की थी। पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें कीं।
Dec 17, 2023, 4:27 AM IST

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व विधायक युमसेन माटे की हत्या

अरुणाचल प्रदेश के तिराप में बड़ी वारदात सामने आई है। हमलावरों ने पूर्व विधायक की गोली मारकर हत्या कर दी है। वारदात के बाद तिराप में सनसनी फैल गई है। जिला पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
Dec 16, 2023, 11:02 PM IST

निवेशक जनवरी में हिमाचल आ रहे हैं

अपने दुबई दौरे पर हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मेरी दो दिवसीय यात्रा का उद्देश्य निवेशकों को आमंत्रित करना था ताकि वे यहां आएं और हम 2027 तक हिमाचल को 'आत्मनिर्भर' बनाने के अपने दृष्टिकोण को पूरा करें। मुझे खुशी है कि निवेशक जनवरी में हिमाचल आ रहे हैं।
Dec 16, 2023, 10:27 PM IST

रेवंत रेड्डी से मिले जयराम रमेश

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आज तेलंगाना विधानसभा में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की।
Dec 16, 2023, 8:16 PM IST

जीतू पटवारी मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त

मध्य प्रदेश: जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं उमंग सिंगार विपक्ष के नेता होंगे। विधानसभा में हेमंत कटारे कांग्रेस पार्टी के उपनेता नियुक्त किए गए हैं।
Dec 16, 2023, 7:43 PM IST

पीएम मोदी का कल वाराणसी दौरा

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल वाराणसी यात्रा से पहले तैयारियां चल रही हैं। अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी वाराणसी और पूर्वांचल के लिए 19,000 करोड़ रुपए से अधिक की 37 परियोजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन करेंगे। वह नमो घाट से काशी तमिल संगमम 2.0 का भी शुभारंभ करेंगे और कन्याकुमारी से वाराणसी तक नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
Dec 16, 2023, 6:41 PM IST

लोकसभा अध्यक्ष का सभी सांसदों को पत्र

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद सुरक्षा चूक मामले पर सभी सांसदों को पत्र लिखा। उन्होंने लिखा, "घटना की गहन जांच के लिए एक उच्च-स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है ... मैंने एक उच्च शक्ति वाली समिति का गठन भी किया है जो संसद परिसर में सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेगी और यह सुनिश्चित करने के लिए एक ठोस कार्य योजना तैयार करेगी कि इस तरह घटनाएं पुनरावृत्ति नहीं करती हैं।"
Dec 16, 2023, 6:39 PM IST

बेलगावी घटना पर भाजपा सांसद का बयान

कर्नाटक: बेलगावी घटना के पीड़ित परिवार से मिलने पर भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा, "13 में से 11 लोगों को सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। पीड़ित परिवार को मुआवजे के तौर पर 5 लाख रुपये देने का ऐलान किया गया है, लेकिन ये सब बस घोषणाएं हैं। जिस गांव में हम गए वहां जबरदस्त डर का माहौल था। कोई भी सामने आकर हमसे बात करने को तैयार नहीं था।
Dec 16, 2023, 5:24 PM IST

महेश को 7 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड

संसद सुरक्षा उल्लंघन: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मामले में छठे आरोपी महेश को 7 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि वह अन्य लोगों के साथ मिलकर देश में अराजकता पैदा करना चाहता था ताकि वे सरकार को अपनी अन्यायपूर्ण और अवैध मांगों को पूरा करने के लिए मजबूर कर सकें।
Dec 16, 2023, 5:11 PM IST

छठां आरोपी महेश कोर्ट में पेश

दिल्ली: संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में गिरफ्तार छठे आरोपी महेश कुमावत को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी महेश कुमावत की 15 दिन की कस्टडी रिमांड मांगी है।
Dec 16, 2023, 4:36 PM IST

हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा से इस्तीफा दिया

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल ने लोकसभा से अपना इस्तीफा दे दिया है। उनको हाल ही में राजस्थान की खींवसर सीट से विधायक चुना गया हैं।
Dec 16, 2023, 4:35 PM IST

राघव चड्ढा को नई जिम्मेदारी

संजय सिंह की अनुपस्थिति में राघव चड्ढा को राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) का नेता नियुक्त किया गया।
Dec 16, 2023, 4:34 PM IST

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार

संसद सुरक्षा उल्लंघन: बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पहले जब भी ऐसी घटनाएं हुईं, तो उन पर कभी भी तुच्छ राजनीति नहीं की गई। लेकिन राहुल गांधी 13 दिसंबर को जो हुआ उसे शर्मनाक तरीके से सही ठहराते हैं। यह कहकर कि इस तरह की घटना हुई है क्योंकि देश में बेरोजगारी और महंगाई है। राहुल गांधी आपको क्या हो गया है? आप तीन चुनाव हार गए और एक घटना पर ऐसा तर्क दे रहे हैं जिसका सिर्फ एक मकसद था संसद को आतंकित करना।
Dec 16, 2023, 3:32 PM IST

आरोपी नीलम के परिजनों ने मांगी FIR की कॉपी

संसद सुरक्षा उल्लंघन मामला: आरोपी नीलम के माता-पिता ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में एक आवेदन दायर कर उसके और अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर की एक प्रति मांगी है। माता-पिता ने अदालत से दिल्ली पुलिस को रिमांड अवधि के दौरान उससे मिलने की अनुमति देने का निर्देश भी मांगा है। संबंधित अदालत ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया और मामले में विस्तृत सुनवाई के लिए 18 दिसंबर की तारीख तय की।
Dec 16, 2023, 3:31 PM IST

पंजाब में पुलिस-गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़, 2 गिरफ्तार

पंजाब: SAS नगर पुलिस ने गोलीबारी के बाद 2 अपराधियों को गिरफ्तार किया। दोनों अपराधियों के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें पास के अस्पताल में ले जाया गया है, जिसकी जानकारी पंजाब DGP ने दी है।
Dec 16, 2023, 2:41 PM IST

घुसपैठ मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

संसद सुरक्षा उल्लंघन मामला: घुसपैठ मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जल्द ही दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के संबंधित न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा।
Dec 16, 2023, 2:03 PM IST

ओमान के सुल्तान का भारत दौरा

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद हाउस में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज का दिन भारत और ओमान के संबंधों में एक ऐतिहासिक दिन है। आज 26 साल बाद ओमान के सुल्तान राजकीय दौरे पर भारत आए हैं। मुझे और 140 करोड़ भारतीयों को आपका स्वागत करने का अवसर मिला है। मैं सभी देशवासियों की ओर से आपका ह्रदय से बहुत अभिनंदन करता हूं।
Dec 16, 2023, 1:42 PM IST

संसद में सेंधमारी की घटना पर बोले राहुल गांधी

संसद में सेंधमारी को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- 'ऐसा क्यों हुआ? देश में मुख्य मुद्दा बेरोजगारी है, पीएम मोदी की नीतियों के कारण देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और ऐसी घटनाएं हो रहीं।'
Dec 16, 2023, 12:40 PM IST

सफदरजंग अस्पताल लाए गए संसद सेंधमारी के आरोपी

मेडिकल चेकअप के लिए संसद की सुरक्षा में सेंधमारी करने वाले आरोपियों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया, संसद के बाहर स्मॉक बम जलाने वाली नीलम भी शामिल
Dec 16, 2023, 11:06 AM IST

नागपुर में सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। नागपुर में काटोल तालुका के सोनखंब में एक ट्रक ने कार को टक्कर मारी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई।
Dec 16, 2023, 10:17 AM IST

लोकायुक्त विधेयक

महाराष्ट्र विधान परिषद ने पास किया लोकायुक्त विधेयक, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोशल एक्टिविस्ट अन्ना हजारे को फोन कर दी जानकारी, महाराष्ट्र विधानसभा में पहले ही पास हो चुका है ये विधेयक
Dec 16, 2023, 10:10 AM IST

नेशनल वॉर मैमोरियल पहुंचे राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने विजय दिवस के अवसर पर नेशनल वॉर मैमोरियल पर अर्पित की पुष्पांजलि
Dec 16, 2023, 8:59 AM IST

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां

यूपी के अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को होने वाली राम मंदिर की 'प्राण प्रतिष्ठा' के मद्देनजर सुरक्षा चाक चौबंद, पूरे अयोध्या में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे
Dec 16, 2023, 8:55 AM IST

इंदौर के शक्कर बाजार में लगी आग

मध्य प्रदेश में इंदौर के शक्कर बाजार में बीती रात दो दुकानों में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर पाया आग पर काबू
Dec 16, 2023, 8:53 AM IST

दिल्ली में सर्दी का सितम

दिल्ली में वायु प्रदूषण के बीच अब सर्दी भी जोर पकड़ने लगी है, शुक्रवार को राजधानी में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+