Breaking News Live: मुजफ्फरनगर में भाजपा की रैली में पथराव, टूटे वाहनों के शीशे, मामला दर्ज
Breaking News Live Updates: देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। उत्तर प्रदेश का माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को आज शनिवार (30 मार्च) को गाजीपुर के कब्रिस्तान में दफना दिया गया है। 63 वर्षीय मुख्तार अंसारी की 28 मार्च की रात हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई थी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) आज भी विरोध प्रदर्शन कर सकती है।

LIVE Feed
मुजफ्फरनगर में बीजेपी की रैली में पथराव
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भाजपी की एक चुनावी रैली में पत्थरबाजी को लेकर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक कुछ असमाजित तत्वों ने वाहनों पर पथराव की स्थिति को बिगाड़ने का असफल प्रयास किया, मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
संत शरणबसवेश्वर रथ यात्रा
कर्नाटक के कलबुर्गी में संत शरणबसवेश्वर की 202वीं पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित शरणबसवेश्वर रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया के खिलाफ केस दर्ज
एल्विश यादव और सिंगर फाजिलपुरिया के गाने '32 बोर' की शूटिंग के दौरान अवैध रूप से सांपों का इस्तेमाल करने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में एल्विश यादव और गायक राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया के खिलाफ गुरुग्राम के बादशाहपुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 294 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का बयान
जेएमएम नेता और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने केजरीवाल की पत्नी से मुलाकात के बाद कहा कि जो घटना 2 महीने पहले झारखंड में हुई, वही अब दिल्ली में हो रही है। मेरे पति हेमंत सोरेन की तरह ही सीएम अरविंद केजरीवाल को भी जेल भेज दिया गया है। मैं सुनीता केजरीवाल जी से मिली और हमने फैसला किया कि हम इसके खिलाफ लड़ेंगे।
AAP नेता सौरभ भारद्वाज का बयान
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल की मुलाकात पर कहा, "हेमंत सोरेन विपक्ष के एक बड़े नेता थे और गैर भाजपा राज्य में अच्छी सरकार चला रहे थे, जिस तरह से उन्हें जेल में डाला गया वह सबने देखा। अरविंद केजरीवाल को जिस तरह जेल में डाला गया वह भी सबने देखा। आज कल्पना सोरेन सुनीता केजरीवाल से मिलने आई थी, दोनों की स्थिति लगभग एक सी है, केंद्र सरकार ने इन दोनों के पतियों को जेल में डाला है। आज दोनों ने एक-दूसरे से बातचीत कर एक-दूसरे को हौसला दिया।"
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज चयनित हस्तियों को भारत रत्न से करेंगी सम्मानित
दिल्ली में आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत सरकार द्वारा चयनित हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित करेंगी। भारत रत्न सम्मान समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications