LIVE: दिल्ली के द्वारका सेक्टर में आग, 5 दमकल की पांच गाड़ियां पहुंची

Breaking News Live Updates: देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का दौर जारी है। लू के प्रकोप के कारण आमजन परेशान है। इसी बीच दिल्ली के एलजी ने आदेश जारी किया है कि दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक मजूदरों को छुट्टी दी जाएगी।

पूरा उत्तर भारत इस वक्त भयंकर गर्मी से परेशान है। राजस्थान के कई जिलों में पारा 50 पार पहुंच चुका है तो वहीं दिल्ल्ली में भयंकर गर्मी पड़ रही है।

Breaking News

मौसम विभाग ने आज से लेकर अगले तीन दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया हुआ है। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
May 30, 2024, 12:12 AM IST

द्वारका सेक्टर 18 के एक अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल पर आग लग गई। मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है: दिल्ली अग्निशमन सेवा
May 29, 2024, 10:48 PM IST

नोएडा सेक्टर 18 के एक अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल पर आग लग गई. मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया है। कोई हताहत नहीं हुआ है: दिल्ली अग्निशमन सेवा
May 29, 2024, 9:10 PM IST

बिहार:

पटना के फ्रेजर रोड स्थित एक अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। आग बुझाने का काम जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
May 29, 2024, 9:08 PM IST

यूपी

कुशीनगरॉ: मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा, "इस बार लोगों की सरकार आ रही है क्योंकि जिस तरह से लोगों का जनसैलाब देखने को मिल रहा है और लोगों का जो हमें समर्थन मिल रहा है तो मैं समझती हूं कि INDIA गठबंधन की सरकार आ रही है।
May 29, 2024, 9:05 PM IST

पंजाब:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "ये कोई नई बात नहीं है, केजरीवाल पिछले 12-13 साल से हर दिन अपने बयान और दोस्त बदलते रहे हैं। INDIA गठबंधन एकमात्र सीट एडजस्टमेंट के रूप में देश में दिखाई देती है। वे एक जगह कुश्ती करते हैं और दूसरी जगह दोस्त करते हैं। उनका (AAP और कांग्रेस) चंडीगढ़ में गठबंधन है और वे पंजाब में एक-दूसरे को गाली देते हैं। मुझे आश्चर्य है कि क्या मनीष तिवारी इस बार वोट देने आएंगे... उन्होंने पिछली बार भी वोट नहीं दिया था। मैं जानना चाहता हूं कि वह AAP को वोट देते हैं या कांग्रेस को... केजरीवाल लगातार झूठ बोलने में माहिर हैं और वह हर दिन बयान बदलते हैं। सभी जानते थे कि भ्रष्टाचारियों की यह फौज ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी। दिल की बात आज उनके मुँह पर आ गई...'
May 29, 2024, 6:52 PM IST

लोगों को गर्मी से राहत

नोएडा, उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी के बीच नोएडा में हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वीडियो नोएडा सेक्टर-4 से है।
May 29, 2024, 6:50 PM IST

आग लगने से 2 महिलाओं की मौत

छत्तीसगढ़: रायपुर के गोंदवारा में एक कार्टन फैक्ट्री में आग लगने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। आग बुझाने का काम जारी है।
May 29, 2024, 5:45 PM IST

दिल्ली में गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

दिल्ली एनसीआर में गर्मी पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ रही है। दिल्ली के मुंगेशपुर में मौसम विभाग के स्टेशन पर अधिकतम तापमान 52.3°C दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक तापमान है।
May 29, 2024, 5:10 PM IST

ओडिशा के केंद्रपाड़ा में PM मोदी का संबोधन

केंद्रपाड़ा (ओडिशा): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "10 साल पहले तक भारत में दुनिया के सबसे बड़े घोटालों की खबरें आती थीं लेकिन हमारे 10 साल में सबसे बड़े और सबसे ऊंचे निर्माण की खबरें आती हैं...आने वाले 5 साल तेज विकास के होंगे, भव्य निर्माण के होंगे।"
May 29, 2024, 5:09 PM IST

शिमला के जंगलों में लगी आग

हिमाचल प्रदेश: शिमला के जंगलों में लगी आग। आम तौर पर 15 अप्रैल से 30 जून तक चलने वाले फायर सीजन में राज्य में अब तक जंगल में आग लगने के लगभग 1033 मामले हो चुके हैं।
May 29, 2024, 2:40 PM IST

बृजभूषण शरण सिंह के बेटे के काफिले की कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

गोंडा: बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करन भूषण के काफिले की एसयूवी ने बाइक में मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत।
May 29, 2024, 2:37 PM IST

दिल्ली में जल संकट के बीच निर्देश जारी

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ को पत्र लिखकर पाइप से कारों की धुलाई, पानी की टंकियों के ओवरफ्लो होने और निर्माण या व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए घरेलू जल आपूर्ति के उपयोग पर रोक लगाने के लिए पूरी दिल्ली में तुरंत 200 टीमों को तैनात करने का निर्देश दिया है।
May 29, 2024, 1:38 PM IST

हमारे देश में आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी है-प्रियंका गांधी

पीएम मोदी के पूरे कार्यकाल में रोजगार बनने का काम लगभग ठप्प हो गया है। हमारे देश में आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी है-प्रियंका गांधी
May 29, 2024, 12:42 PM IST

दिल्ली में दोपहर 12 से 3 बजे तक काम नहीं करेंगे मजदूर

दिल्ली में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए एलजी ने आदेश जारी किया है कि दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक मजूदरों को छुट्टी दी जाएगी।
May 29, 2024, 11:22 AM IST

केजरीवाल की अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत बढ़ाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। ऐसे में अब 2 जून को केजरीवाल को सरेंडर करना होगा।
May 29, 2024, 8:56 AM IST

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने किसान घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी।
May 29, 2024, 7:49 AM IST

प्रियंका हिमाचल में राहुल लुधियाना में...

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज हिमचाल के मंडी, शिमला और सोलन में करेंगी जनसभाा तो वहीं राहुल गांधी लुधियाना में जनसभा को करेंगे संबोधित।
May 29, 2024, 7:48 AM IST

पीएम मोदी रहेंगे बंगाल में शाह करेंगे रोडशो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा और बंगाल में करेंगे चुनावी जनसभा, तो वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यूपी के गोरखपुर में रोड शो करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+