Aaj Ki Taja Khabar: चुनावी खबर, खेल जगत से लेकर सोने के भाव तक, जानिए दिनभर की बड़ी अपडेट
Aaj ke Taja Samachar 28 Nov 2023: देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें, अब आपको यहां एक ही क्लिक में ही पढ़ने को मिल जाएगी। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय न्यूज से लेकर, खेल, मनोरंजन, मौसम अपडेट, पेट्रोल और डीजल की कीमत, गोल्ड प्राइस तक, हर अपडेट आपको यहां पढ़ने को मिलेंगे।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 28 नवंबर 2023 को अपने आवास पर कैबिनेट मीटिंग करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी केंद्रीय परिषद की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। तेलंगाना में आज 28 नवंबर को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है, वहां 30 नवंबर को वोटिंग है। उत्तरकाशी टनल हादसे को लेकर आज 17वें दिन बचाव अभियान जारी है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का तीसरा क्रिकेट टी20 मैच गुवाहाटी में आज खेला जाएगा।

1. India Latest News Top Headlines Today: दिनभर आज इन खबरों पर रहेगी नजर
- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार 28 नवंबर 2023 को कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। उसके बाद पीएम मोदी केंद्रीय परिषद की बैठक में भी शामिल होंगे। ये दोनों अहम बैठकें प्रधानमंत्री के 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर होंगी।
- उत्तराखंड के उत्तरकाशी सुरंग हादसे में बचाव अभियान आज 17वें दिन भी जारी है। सुरंग का एक हिस्सा टूटने और मलबा गिरने से 12 नवंबर से 41 मजदूर अंदर फंसे हुए हैं। सुरंग के अंदर मैनुअल ड्रिलिंग जारी है और पाइप को धकेलने के लिए ऑगर मशीन का उपयोग किया जा रहा है। अब तक करीब 2 मीटर मैनुअल ड्रिलिंग का काम पूरा हो चुका है। 50 मीटर की खुदाई हो चुकी है।
- त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने जनजातीय कल्याण के लिए उत्तर-पूर्व सलाहकार एके मिश्रा से मुलाकात की है।
- -ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आज ASI कोर्ट को सर्वे रिपोर्ट सौंपेगी।
- तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज शाम 6 बजे से चुनाव प्रचार थम जाएगा। तेलंगाना में 30 को वोटिंग होगी और 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे।
- उत्तर प्रदेश विधानमंडल का चार दिवसीय सत्र आज से शुरू हो रहा है।
2. World news today: अंतर्राष्ट्रीय समाचार
- काला सागर में आए तूफान की वजह से अब तक रूस के तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
- पाकिस्तान और पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पाकिस्तान में रिक्टर पैमाने पर 4.2 और पापुआ न्यू गिनी में रिक्टर पैमाने पर 6.6 तीव्रता रही। हालांकि किसी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
- अमेरिका में तीन फिलिस्तीनी छात्रों की मौत हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घटना पर हैरान जताई है और छात्रों के लिए शोक जताया है।
- इजराइल और हमास के बीच संघर्ष जारी है। दोनों ओर से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है।
3. Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम
आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.63 रु प्रति लीटर
आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.24 रुपये प्रति लीटर
4. Gold Price: भारत में सोने के भाव
- 24 कैरट सोना :-₹62,570 (10 ग्राम)
- 22 कैरट सोना :- ₹57,360 (10 ग्राम)
- चांदी के दाम (1000 ग्राम) ₹ 73,000 प्रति किलोग्राम
- चांदी के दाम (1 ग्राम) ) 73 रुपये
5. Weather Update: कैसा रहेगा आज का मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार की शाम हुई हल्की बारिश के बाद अब ठंड पड़ने लगी है। आज से दिल्ली में कोहरा भी गहरा रहेगा। दिल्ली में धुंध की परत छाई हुई है। दिल्ली के साथ हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश में भी कोहरा बढ़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications