LIVE : 'वोट बैंक के दबाव में TMC लगातार संतों को अपमानित कर रहे', PM नरेंद्र मोदी ने घेरा

Breaking News Live Updates: पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल में हैं तो वहीं भाजपा ऑफिस का घेराव आप पार्टी कर रही है, वो इस वक्त भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रही है, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा है और कहा है वो आम आदमी की आवाज को दबाना चाहती है।

अगर मौसम की बात करें तो आज देश के कई राज्यों में तापमान 45 पार जा सकता है , जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking News

LIVE Feed
May 19, 2024, 3:56 PM IST

'वोट बैंक के दबाव में TMC संतों को अपमानित कर रहे'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरा सीधा-सीधा आरोप है कि यहां की मुख्यमंत्री मुस्लिम कट्टरपंथियों के दबाव में वोट पाने के लिए हमारे संतों को, हमारे महान संगठनों को सार्वजनिक रूप से गालियां दे रही हैं, बदनाम कर रही हैं, हिंदुओं को भागीरथ में डूबो देने का बयान TMC ने सोच-समझकर दिलवाया था। वोट बैंक के दबाव में TMC लगातार संतों को अपमानित कर रहे हैं। ये लोग मोदी के खिलाफ वोट जिहाद की अपील कराते हैं।
May 19, 2024, 2:46 PM IST

'बिभव को बचाने में लगे केजरीवाल', मनोज तिवारी

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का कहना है कि वह (अरविंद केजरीवाल) भिबव कुमार को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, इससे पता चलता है कि यह घटना उनके निर्देश पर हुई है।
May 19, 2024, 2:34 PM IST

चिराग पासवान ने साधा आप पर निशाना

जब CM आवास पर शर्मनाक घटना हो सकती है तो दिल्ली में इनके शासनकाल में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है-चिराग पासवान
May 19, 2024, 2:33 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुलिया में रोड शो किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुलिया में रोड शो किया। रोड शो में काफी भीड़ देखी गई।
May 19, 2024, 1:22 PM IST

आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के नेतागण और कार्यकर्ता ने भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, दिल्ली पुलिस ने हालांकि परमिशन नहीं दी है।
May 19, 2024, 12:03 PM IST

झारखंड के साथ याद आते हैं नोटों के पहाड़

झारखंड के साथ याद आते हैं नोटों के पहाड़, जमशेदपुर में बोले पीएम मोदी, जमकर साधा कांग्रेस पर निशाना
May 19, 2024, 11:49 AM IST

स्वाती मालीवाल का Tweet

किसी दौर में हम सब निर्भया को इंसाफ़ दिलाने के लिए सड़क पर निकलते थे, आज 12 साल बाद सड़क पर निकले हैं ऐसे आरोपी को बचाने के लिए जिसने CCTV फुटेज ग़ायब किए और Phone format किया?
May 19, 2024, 11:37 AM IST

स्वाति मालीवाल को मोहरा बना रही है बीजेपी

स्वाति मालीवाल को मोहरा बना रही है बीजेपी, स्वाति मालीवाल का ये पूरा मामला बीजेपी द्वारा रची गई साजिश है, दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी का बड़ा आरोप।
May 19, 2024, 10:42 AM IST

ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज बीजेपी मुख्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी नेताओं के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
May 19, 2024, 10:23 AM IST

भाजपा मुख्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई...

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आज भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
May 19, 2024, 10:20 AM IST

पूर्व सरपंच ऐजाज़ अहमद शेख की हत्या

भाजपा नेता और पूर्व सरपंच ऐजाज़ अहमद शेख का पार्थिव शरीर शोपियां में उनके आवास पर लाया गया।
May 19, 2024, 10:19 AM IST
महाराष्ट्र

4 जून को सरकार बदलने जा रही है...

4 जून को सरकार बदलने जा रही है, आज भी विपक्ष को डराया, धमकाया जा रहा है: संजय राउत
May 19, 2024, 9:58 AM IST

बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी

आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी, जिसके लिए सुरक्षा की पर्याप्त इंजताम किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+