Breaking News LIVE: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ा सड़क हादसा, खदान में पलटी बस, 11 की मौत

Breaking News Live Updates: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को Z कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। गृह मंत्रालय ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। वहीं, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बीआरएस एमएलसी के कविता की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी।

Aaj ki Taja Khabar

तो वहीं देश में मौसम का उलटफेर जारी है, उत्तरभारत के मैदानी इलाके अभी से ही आग उगल रहे हैं तो वहीं पहाड़ों पर बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Apr 09, 2024, 11:42 PM IST

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ा सड़क हादसा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मजदूरों से भरी बस के खदान में पलट जाने से 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बस में फंसे लोगों को निकालने की प्रक्रिया जारी है।
Apr 09, 2024, 10:17 PM IST

मलयालम अभिनेता सुजीत राजेंद्रन का निधन

मलयालम अभिनेता सुजीत राजेंद्रन का मंगलवार सुबह निधन हो गया। एक हफ्ते पहले एर्नाकुलम में वे एक दुर्घटना के शिकार हो गए थे। आज इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
Apr 09, 2024, 10:16 PM IST

मैच के दौरान रोनाल्डो ने खोया आपा

क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक बड़ी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं। रोनाल्डो ने सऊदी सुपर कप के मुकाबले में अल हिलाल के खिलाफ विरोधी टीम के खिलाड़ी को कोहनी मारी दी। इस दौरान उन्होंने मैच रेफरी को पंच मारने की कोशिश भी की।
Apr 09, 2024, 10:14 PM IST

कांग्रेस ने जारी की एक और सूची

कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सूची में छह लोकसभा और 12 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।
Apr 09, 2024, 9:14 PM IST

केजरीवाल से मिलेंगे CM भगवंत मान और संजय सिंह

तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यसभा सांसद संजय सिंह बुधवार को मुलाकात करेंगे। वे उनसे तिहाड़ जेल मिलने जाएंगे।
Apr 09, 2024, 7:17 PM IST

दिल्ली

दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। इस पर बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज ने कहा कि आज जो फैसला आया है उससे दिल्ली हाई कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल की बहुत अहम भूमिका थी। कोर्ट ने ED के सभी तथ्य देखे। अन्य सभी सबूतों को देखने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की शराब घोटाले में बहुत अहम भूमिका रही है। हाई कोर्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि उनकी गिरफ्तारी बिल्कुल गैरकानूनी नहीं है, 100% सही है। मुझे लगता है अरविंद केजरीवाल को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
Apr 09, 2024, 7:14 PM IST

लखनऊ:

भाजपा नेता अपर्णा यादव ने कहा, "पार्टी मुझे जो जिम्मेदारी देगी मैं पार्टी के साथ हूं। कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश और पूरे भारत में एक तरह से समाप्त हो चुकी है...इस पार्टी की भ्रमित करने वाली बाते सबको पता लग चुकी है..लोकसभा चुनाव में भरी बहुमत से बीजेपी फिर से आएगी।
Apr 09, 2024, 6:22 PM IST

दिल्ली

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली HC द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करने पर कहा, "...मैं भाजपा को यही कहूंगा कि जब संजय सिंह की बेल हाई कोर्ट ने खारिज की थी तब भाजपा कह रही थी कि कोर्ट ने यह कह दिया... वही दलील जब सुप्रीम कोर्ट में रखी गई तो सुप्रीम कोर्ट की 3 जजों की बेंच ने हाई कोर्ट के फैसले को पलट कर राहत दे दी... अरविंद केजरीवाल के मामले में हम सम्मानपूर्वक हाई कोर्ट के फैसले से असहमत हैं और हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे... हमें उम्मीद है कि हमें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा।
Apr 09, 2024, 6:21 PM IST

दिल्ली

HC द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करने पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "अरविंद केजरीवाल के वकील सभी दस्तावेजों का निरीक्षण करने में लगे हुए हैं और कोर्ट लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए है। मुझे पूरी उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल को जल्द ही सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलेगा। न्याय की एक प्रक्रिया होती है और न्यायिक प्रक्रिया में कई तरह की देरी होती है, PMLA एक्ट में कई जटिलताएं हैं, जिसमें जमानत मिलने के प्रावधान कठिन हैं..."
Apr 09, 2024, 5:37 PM IST

पंजाब

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वारिंग ने दिल्ली HC द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करने पर कहा, "कानून अपना काम करेगा... यह मामला अब कोर्ट में है, हम कोर्ट के फैसला का सम्मान करते हैं।
Apr 09, 2024, 5:23 PM IST

उत्तर प्रदेश

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा, "जब INDIA गठबंधन हुआ था उस समय सबसे ज्यादा परेशान अगर कोई था तो भाजपा थी... INDIA गठबंधन बहुत मजबूती से चुनावी लड़ रहा है, लोगों का समर्थन INDIA गठबंधन को मिल रहा है। जिन प्रदेशों में क्षेत्रीय दल हैं, वहां उन्हें समर्थन मिल रहा है।
Apr 09, 2024, 5:22 PM IST

दिल्ली

HC द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती करने वाली याचिका खारिज करने पर भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि वो तो ज़मानत की याचिका ही नहीं थी...यानि अहंकार इतना बड़ा था कि तथ्यों के आधार पर चकनाचूर हो गया है।
Apr 09, 2024, 5:06 PM IST

हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे- सौरभ भारद्वाज

AAP नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, "हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, हमें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है कि जैसे सुप्रीम कोर्ट से संजय सिंह को राहत मिली वैसे ही सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को भी राहत मिलेगी।"
Apr 09, 2024, 4:59 PM IST

सौरभ भारद्वाज ने कहा

आप नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''तथाकथित एक्साइज पॉलिसी मामले में अब तक जो कुछ भी हुआ है। उससे कहा जा सकता है कि पूरा मामला मनी लॉन्ड्रिंग का नहीं बल्कि देश की सबसे बड़ी राजनीतिक साजिश है। ईडी या सीबीआई एक भी अवैध रुपया बरामद नहीं कर सकी।''
Apr 09, 2024, 4:41 PM IST

आप की प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर आप नेता सौरभ भारद्वाज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया है।
Apr 09, 2024, 4:19 PM IST

AAP की प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले से सहमत नहीं आम आदमी पार्टी। सुप्रीम कोर्ट जा सकती है आप। ​थोड़ी देर में पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Apr 09, 2024, 4:04 PM IST

केजरीवाल की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को वैध माना।
Apr 09, 2024, 4:02 PM IST

दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत देने से किया इनकार

दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत देने से किया इनकार।
Apr 09, 2024, 3:50 PM IST

अप्रूवर के बयान दर्ज करने के तरीके पर संदेह

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि अप्रूवर के बयान दर्ज पर संदेह करना अदालत और जज पर आक्षेप लगाने के समान है।
Apr 09, 2024, 3:46 PM IST

दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसले में कहा

दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसले में कहा कि ईडी के पास सबूत है, उससे पता चलता है कि अरविंद केजरीवाल ने साजिश रची थी।
Apr 09, 2024, 3:42 PM IST

जज ने फैसला पढ़ना शुरू किया

दिल्ली हाई कोर्ट में कार्यवाही शुरू हो गई है। जज ने फैसला पढ़ना शुरू कर दिया है।
Apr 09, 2024, 3:32 PM IST

कुछ देर में केजरीवाल पर फैसला

अरविंद केजरीवाल पर कुछ देर में दिल्‍ली हाई कोर्ट फैसला सुनाने वाला है।
Apr 09, 2024, 3:00 PM IST

केजरीवाल की याचिका पर फैसला

दिल्ली हाई कोर्ट दोपहर 3:15 बजे सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुनाएगा।
Apr 09, 2024, 2:49 PM IST

अब्बास अंसारी को फातिहा में शामिल होने की मिली अनुमति

सुप्रीम कोर्ट ने अब्बास अंसारी को उनके पिता मुख्तार अंसारी को 10 अप्रैल को होने वाले 'फातिहा' समारोह में भाग लेने की अनुमति दे दी है। साथ में सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है कि अब्बास अंसारी को 13 अप्रैल तक कासगंज जेल वापस लाया जाएगा।
Apr 09, 2024, 2:21 PM IST

क्या केजरीवाल को भी मिलेगी राहत?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट कुछ देर में फैसला सुनाएगा।
Apr 09, 2024, 2:18 PM IST

मुंडका इलाके में लगी आग

दिल्ली के मुंडका इलाके में एक फैक्ट्री में आग लग गई। करीब 26 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।
Apr 09, 2024, 1:33 PM IST

मुख्य चुनाव आयुक्त को मिली z कैटेगरी की सुरक्षा

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को Z कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया करवाई गई है। गृह मंत्रालय ने इसे लेकर आदेश जारी किया है।
Apr 09, 2024, 1:08 PM IST

तमिलनाडु में ईडी की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व डीएमके सदस्य जाफर सादिक और अन्य से जुड़े ड्रग से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत तमिलनाडु में विभिन्न स्थानों पर छापा मारा है।
Apr 09, 2024, 12:01 PM IST

कविता की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ी

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने एक्साइज पॉलिसी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बीआरएस एमएलसी के कविता की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी है।
Apr 09, 2024, 11:29 AM IST

TMC का धरना

दिल्ली: मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर टीएमसी का धरना जारी है। आप नेता सौरभ भारद्वाज भी धरने में पहुंचे हैं।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+