Breaking News: संदेशखाली के आरोपी शाहजहां शेख को कोलकाता स्थित CBI कार्यालय लाया गया

Breaking News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर रहे। बिहार के बेतिया में पीएम मोदी ने 19 हजार करोड़ रुपये की योजना का शिलान्यास किया। वहीं, प्रोजेक्‍ट मैनेजर अपहरण मामले में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को सात साल की सजा सुनाई गई है।

Aaj ki Taja Khabar

तो वहीं दूसरी ओर देश के कई राज्यों में आज भी बारिश की आशंका है, जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें यहां इस पेज पर, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Mar 06, 2024, 10:45 PM IST

बारूदी सुरंग में विस्फोट, पोर्टर की मौत

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक बारूदी सुरंग विस्फोट में भारतीय सेना के एक पोर्टर की मौत हो गई: नौशेरा पुलिस
Mar 06, 2024, 10:44 PM IST

सीएनजी की कीमत 2.50 रुपए कम

गुरुवार, 7 मार्च 2024 को सुबह 6 बजे से आईजीएल के सभी भौगोलिक क्षेत्रों में सीएनजी की खुदरा उपभोक्ता कीमत 2.50 रुपये प्रति किलोग्राम कम की जा रही है। दिल्ली में सीएनजी की संशोधित बिक्री कीमत 74.09 रुपये प्रति किलोग्राम होगी। गुरुवार सुबह 6 बजे से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद सीएनजी 78.70 रुपये प्रति किलोग्राम होगी: आईजीएल
Mar 06, 2024, 10:14 PM IST

बाड़ के पास से पकड़ा गया पाकिस्तानी व्यक्ति

5 मार्च को अमृतसर में तैनात BSF जवानों ने सीमा बाड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़ा गया व्यक्ति एक पाकिस्तानी नागरिक है। बीएसएफ ने मामले के आगे की जांच के लिए उस संदिग्ध को पंजाब पुलिस को सौंप दिया है।
Mar 06, 2024, 6:12 PM IST

शाहजहां शेख को CBI ने कस्टडी में लिया

CBI की टीम शाहजहां को लेने कोलकाता में पुलिस मुख्यालय पहुंची, जहां पर शाहजहां शेख को कस्टडी में ले लिया गया है। उसके बाद टीम उसका मेडिकल कराने के लिए ले गई है।
Mar 06, 2024, 5:04 PM IST

दुनिया भर में डिजिटल इंडिया की हो रही चर्चाः मोदी

दुनिया डिजिटल इंडिया पर चर्चा कर रही है। कई विकसित देशों के पास हमारे जैसा डिजिटल बुनियादी ढांचा नहीं है। जब विदेशी नेता मुझसे मिलते हैं, तो वे मुझसे पूछते हैं कि मैंने यह सब इतनी जल्दी कैसे किया। तब मैं उनसे कहता हूं कि यह मोदी ने नहीं किया है, यह भारत के युवाओं ने किया है। मोदी ने तो भारत के हर युवा को उनके हर कदम पर साथ देने की गारंटी दी है... और विकसित बिहार के लिए आज यही गारंटी मैं बिहार के युवाओं को दे रहा हूं... और सब आप जानते हैं कि मोदी की गारंटी का मतलब गारंटी के पूरा होने की गारंटी है...''
Mar 06, 2024, 5:00 PM IST

20 सदी में जी रहा इंडी गठबंधनः मोदी

पीएम मोदी ने जनसभा में कहा कि एक तरफ, भारत एक नया भारत बन रहा है, दूसरी तरफ, राजद और कांग्रेस का INDI गठबंधन अभी भी 20 वीं सदी में जी रहा है। एनडीए सरकार का लक्ष्य है कि वह हर घर को सोलर हाउस बनाएं... लेकिन इंडी गठबंधन अभी भी 'लालटेन' के भरोसे है। जब तक बिहार में 'लालटेन' का शासन था, तब तक एक ही परिवार की गरीबी दूर हुई और एक ही परिवार समृद्ध हुआ। जब मोदी ये सच बोलता है तो मुझे गाली देते हैं। भ्रष्टाचार से भरे INDI गठबंधन का सबसे बड़ा मुद्दा ये है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है।
Mar 06, 2024, 4:48 PM IST

जंगल-राज वालों को सिर्फ अपने परिवार की चिंता: PM

बिहार के बेतिया में पीएम मोदी ने सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। पीएम ने कहा, "आजादी के बाद के दशकों से बिहार के सामने सबसे बड़ी समस्या युवाओं का पलायन था। यह पलायन तब और बढ़ गया जब बिहार में 'जंगल-राज' आया। जंगल-राज वालों को सिर्फ अपने परिवार की चिंता थी। युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता था और यहां एक ही परिवार फलता-फूलता रहा। 'जंगल-राज' के लिए जिम्मेदार परिवार ने लाखों बिहारियों का भाग्य छीन लिया। एनडीए सरकार बिहार को 'जंगल-राज' से बाहर ला रही है और विकास कर रही है।"
Mar 06, 2024, 3:33 PM IST

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में एक्शन में एनआईए

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में एक्शन में आई एनआईए। आरोपी पर रखा 10 रुपये का ईनाम।
Mar 06, 2024, 3:26 PM IST

पंजाब विधानसभा में जोरदार हंगामा

पंजाब विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ है। अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने संदीप जाखड़ को छोड़कर हंगामा कर रहे सभी कांग्रेस सदस्यों को बाहर कर दिया।
Mar 06, 2024, 2:17 PM IST

कोरोना पॉजिटिव हुए राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी जानकारी।
Mar 06, 2024, 2:14 PM IST

महा विकास अघाड़ी के नेताओं की बैठक

मुंबई में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए महा विकास अघाड़ी के नेताओं की बैठक हुई। बैठक में बहुजन आघाडी के अध्यक्ष प्रकाश अंबेडकर भी शामिल हो रहे हैं।
Mar 06, 2024, 1:44 PM IST

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा

संदेशखाली घटना के आरोपी शेख शाहजहां की गिरफ्तारी पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "राज्य पुलिस पूरी तरह से पक्षपाती है। वे उसे सीबीआई को नहीं सौंप रहे। मैंने पहली बार देखा है कि राज्य सरकार सुप्रीम से गुहार लगा रही है। यह शर्म की बात है कि राज्य सरकार इस तरह की घटना को होने देती है और यहां तक ​​कि 55 दिनों के बाद भी उन्होंने उसे गिरफ्तार नहीं होने दिया। वे अभी भी उसे नहीं सौंप रहे हैं और कह रहे हैं कि जांच केंद्रीय एजेंसी के पास नहीं जानी चाहिए।"
Mar 06, 2024, 1:42 PM IST

भाजपा में शामिल होंगे तापस रॉय

टीएमसी से इस्तीफा देने के बाद आज भाजपा में शामिल होंगे तापस रॉय।
Mar 06, 2024, 1:05 PM IST

परिवारवाद पर बोले पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में रैली में पीएम मोदी ने कहा, "केंद्र में एनडीए की सरकार बनते देख, इंडिया गठबंधन अब हिलने लगा है। उन्होंने अब मुझे गालियां दे रहे और पूछ रहे कि मेरा परिवार कहां है। वे कह रहे हैं कि मैं 'परिवारवाद' के खिलाफ बात करता हूं क्योंकि मेरा कोई परिवार नहीं है। ये लोग मेरे परिवार के बारे में जानना चाहते हैं। मैं चाहता हूं कि ये 'परिवारवादी' हमारी सभा के गवाह बनें और समझें कि यहां मौजूद सभी लोग मेरा परिवार हैं।"
Mar 06, 2024, 12:41 PM IST

सुप्रीम कोर्ट का फैसला

उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला। कोर क्षेत्र में सफारी पर लगाई रोक।
Mar 06, 2024, 11:58 AM IST

जयराम रमेश ने कहा

कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, "अब तक 4 न्याय हैं- 'नारी, युवा, श्रमिक-किसान और हिस्सेदारी न्याय'। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने किसान और हिस्सेदारी न्याय के बारे में बात की है। आज बदनावर में युवा न्याय पर ध्यान होगा। युवाओं के लिए सबसे बड़ा मुद्दा शिक्षा और आय है।''
Mar 06, 2024, 11:11 AM IST

अंडरवॉटर मेट्रो में सवार हुए पीएम मोदी

पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता में भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो रेल में सवार हुए। इस दौरान उन्होंने छात्रों के साथ संवाद किया।
Mar 06, 2024, 10:53 AM IST

संदेशखाली मामले में ममता सरकार को झटका

संदेशखाली मामले में ममता सरकार को एक और झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है।
Mar 06, 2024, 10:38 AM IST

पीएम मोदी ने अंडर वॉटर मेट्रो टनल का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली अंडर वॉटर मेट्रो टनल का उद्घाटन किया।
Mar 06, 2024, 10:37 AM IST

आज विरोध प्रदर्शन का 23 वां दिन है,

आज विरोध प्रदर्शन का 23 वां दिन है, आज से दिल्ली की ओर मार्च शुरू करें लेकिन दूर-दराज से आने वाले किसान आज दिल्ली नहीं पहुंच पाएंगे।
Mar 06, 2024, 8:24 AM IST

टेस्ला की जर्मन फैक्ट्री में काम ठप

टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क की जर्मनी में स्थित टेस्ला की फैक्ट्री पर काम ठप हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+