Breaking News LIVE: कांग्रेस ने एक और लिस्ट की जारी, अकोला और वारंगल से प्रत्याशी घोषित

Breaking News Live Updates: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज RBI के 90 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम को मुंबई में संबोधित किया।

Breaking News

तो वहीं दूसरी ओर देश के मौसम की बात करें तो आज कई राज्यों में बारिश होने की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Apr 01, 2024, 11:52 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के सात जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की।
Apr 01, 2024, 10:23 PM IST

दो उम्मीदवारों की घोषणा

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। अभय काशीनाथ पाटिल महाराष्ट्र के अकोला से और कादियाम काव्या वारंगल, तेलंगाना से चुनाव लड़ेंगे।
Apr 01, 2024, 8:44 PM IST

5 अप्रैल को घोषणापत्र जारी करेगी कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी आगामी 5 अप्रैल को अपना मेनिफेस्टो जारी करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी में यह पता चला है। आपको बता दें कि 19 अप्रैल से चुनाव शुरू हो रहे हैं।
Apr 01, 2024, 7:21 PM IST

'2000 रुपए के 97.69% नोट बैंकिंग सिस्टम में आए वापस'

आरबीआई ने कहा कि फाइनेंशियल ईयर एंडिंग यानी 29 मार्च 2024 तक कुल 97.69 फीसदी 2000 रुपये के करेंसी नोट्स बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुका है। लेकिन, अभी भी 8202 करोड़ के 2000 रुपये के करेंसी नोट्स बैंकिंग सिस्टम में वापस आना बाकी हैं।
Apr 01, 2024, 5:27 PM IST

बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस पार्टी वंदे मातरम् का उद्घोष किया करती थी, वो कांग्रेस आज देश के टुकड़े करने वालों के साथ खड़ी है। इससे उनकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा होता है। देश की जनता नरेंद्र मोदी की बात पर विश्वास करती है। जहां राहुल गांधी है, वहां विश्वसनीयता हो ही नहीं सकती।
Apr 01, 2024, 5:06 PM IST

जलपाईगुड़ी तूफान प्रभावित पीड़ितों से मुलाकात

जल्पाईगुड़ी: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता व भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने जलपाईगुड़ी तूफान प्रभावित पीड़ितों से मुलाकात की।
Apr 01, 2024, 4:15 PM IST

तिहाड़ जेल में रहेंगे अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ के जेल नंबर 2 में रखा जाएगा। इस जेल में केजरीवाल अकेले रहेंगे। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Apr 01, 2024, 3:25 PM IST

व्यास तहखाने में जारी रहेगी पूजा

ज्ञानवापी परिसर के व्यास तहखाने में पूजा के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने व्यास तहखाने में पूजा पर रोक से मना कर दिया।
Apr 01, 2024, 3:20 PM IST

अनुभव मोहंती बीजेपी में शामिल

केंद्रपाड़ा से लोकसभा सांसद अनुभव मोहंती बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने हाल ही में बीजेडी से इस्तीफा दे दिया था।
Apr 01, 2024, 2:36 PM IST

केजरीवाल को जेल भेजे जाने पर बोलीं पत्नी सुनीता केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, "उन्हें जेल क्यों भेजा गया है? देश की जनता इस तानाशाही का जवाब देगी।"
Apr 01, 2024, 1:49 PM IST

ज्ञानवापी मस्जिद केस में बोले CJI

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में पूजा के खिलाफ मस्जिद कमिटी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि पूजा दोनों अपनी-अपनी जगहों पर जारी रहे।
Apr 01, 2024, 1:09 PM IST

नई कर व्यवस्था पर सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

'नहीं होगा कोई नया बदलाव...', नई कर व्यवस्था पर सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण, जानिए क्या कहा
Apr 01, 2024, 12:54 PM IST

अनुभव मोहंती बीजेपी में शामिल होंगे

BJD के केंद्रपाड़ा के सांसद अनुभव मोहंती बीजेपी में शामिल होंगे।
Apr 01, 2024, 12:53 PM IST

दिलीप घोष और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की निंदा...

भारत चुनाव आयोग ने महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए भाजपा सांसद दिलीप घोष और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की निंदा की।
Apr 01, 2024, 12:04 PM IST

CM अरविंद केजरीवाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में

एक्साइज पॉलिसी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा।
Apr 01, 2024, 11:39 AM IST

पत्नी सुनीता केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचीं

थोड़ी देर में अरविंद केजरीवाल की पेशी, पत्नी सुनीता केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचीं।
Apr 01, 2024, 11:36 AM IST

निर्मला सीतारमण ने कार्यक्रम को संबोधित किया

भारतीय रिज़र्व बैंक की 90वीं वर्षगांठ पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
Apr 01, 2024, 11:35 AM IST

RBI का विकास भारतीय...

एक संस्था के रूप में RBI का विकास भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़ा हुआ है-RBI गवर्नर शक्तिकांत दास
Apr 01, 2024, 11:09 AM IST

सीएम हिमंत को बदरुद्दीन अजमल ने दिया जवाब

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के लोकसभा चुनाव से पहले शादी वाले बयान पर अब एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने कहा, "अगर मुझे दोबारा शादी करनी है तो मैं मुख्यमंत्री से पूछने नहीं जाऊंगा।"
Apr 01, 2024, 11:04 AM IST

जगतपुरा गांव में तेंदुए का आतंक

दिल्ली के वजीराबाद के जगतपुरा गांव में सोमवार सुबह एक तेंदुए का आतंक देखने को मिला। तेंदुए ने 3 लोगों पर हमला कर दिया। सूचना पर मौके पर वन टीम, अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस पहुंची।
Apr 01, 2024, 10:40 AM IST

केजरीवाल की आज पेशी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Apr 01, 2024, 10:39 AM IST

कच्चातिवू मुद्दे पर बोले विदेश मंत्री

कच्चातिवू मुद्दे पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि कांग्रेस और डीएमके ने इस मामले को ऐसे उठाया है जैसे इस पर उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है।"
Apr 01, 2024, 9:12 AM IST

4 अप्रैल को भरेंगे पर्चा

पप्पू यादव ने पूर्णिया लोकसभा सीट से नामांकन करने की तारीख बदली, 4 अप्रैल को भरेंगे पर्चा।
Apr 01, 2024, 9:12 AM IST

शराब घोटाला

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ED की रिमांड आज खत्म।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+